बॉस फिल्म प्रिव्यू- बी रैडी फॉर एक्शन!
अक्षय कुमार की बॉस फिल्म एक बाप बेटे की कहानी पर आधारित है। जिसमें अक्षय कुमार ने बड़े बेटे का किरदार निभाया है जबकि शिव पंडित ने अक्षय के छोटे भाई का किरदार निभाया है। पिता के किरदार में मिथुन चक्रवर्ती नज़र आएंगे। मिथुन को साइन करने को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसा एक्टर चाहिए था जो कि बाप के किरदार को दिल से निभाए और मिथुन चक्रवर्ती हर किरदार दिल से ही निभाते हैं। साथ ही अक्षय ने ये भी बताया कि पिता बेटे की कहानी हमेशा ही उनकी फेवरेट रही है क्योंकि वो हमेशा ही अपने पिता के बेहद करीबी रहे हैं। इसीलिये उन्होंने वक्त, एक रिश्ता जैसी फिल्में बनाईं जिनमें बाप बेटे के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया था।
बॉस फिल्म में शैतान फिल्म के एक्टर शिव पंडित बॉस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर शिव पंडित भी काफी खुश और खुद को लकी महसूस कर रहे हैं। बॉस फिल्म में शिव पंडित की लेडी लव का किरदार निभाया है अदिति राव हैदरी ने। अदिति ने फिल्म में कई सारे बिकनी सीन्स भी दिये हैं। बॉस फिल्म तमिल फिल्म पोखरी राज की रीमेक है जिसमें एक्शन के 12 बेहतरीन सीक्वेस शूट किये गये थे और बॉस में भी वही रिपीट किया गया है। अक्षय ने कहा कि बॉस में हमने सारे हैंड टू हैंड फाइट रखी है ना कि वायर एक्शन सीक्वेंस। वायर एक्शन काफी ओल्ड और बेकार हो गये हैं। तो आप भी रेडी हो जाइए एक बार फिर बेहतरीन एक्शन फिल्म देखने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












