'बॉस' अक्षय की सेहत का राज, डिनर 6:30 बजे
मालूम हो कि 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली 'एंथनी डीसूजा निर्देशित 'बॉस' में मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्मस एंड अश्विन वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। एक्शन और ग्लैमर का तड़का लिये इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं।
यह उम्मीदें इसलिए भी काफी बढ़ गयी हैं क्योंकि फिल्म ने रिलीज से पहले एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। फिल्म 'बॉस' के पोस्टर को विश्व में सबसे बड़े पोस्टर के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। पोस्टर की चौड़ाई 193 फीट और एक इंच है जबकि इसकी ऊंचाई 180 फीट और दो इंच है। अक्षय के प्रशंसकों के समूह अक्षय टीम ने इस पोस्टर को बनाया है। तीन अक्टूबर को ब्रिटेन के लिटिल ग्रैंस्डेन एयरफील्ड में इसका अनावरण हुआ। इस पोस्टर को बनाने में चार महीने का समय लगा।


Click it and Unblock the Notifications
