बॉस अक्षय के बाप बनें डासिंग स्टार मिथुन..
इन दिनों बॉलीवु़ड के रियल खिलाड़ी अक्षय कुमार आने वाली फिल्म बॉस को लेकर काफी चर्चित हैं। हरियाणवी अंदाज में बात करते हुए अक्षय कुमार के प्रोमों ने लोगो को आकर्षित किया है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है, इसी दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए खिलाड़ी अक्षय ने कहा कि फिल्म बॉस बाप-बेटे की कहानी है। फिल्म में अक्षय के पिता का रोल अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने निभाया है।
अक्षय ने ये बातें टीवी नृत्य रिएलिटी शो 'डीआईडी डांस का टशन' में कहीं, शो की जज गीता कपूर के साथ मिथुन चक्रवर्ती भी शो में मौजूद थे। अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित मिथुन ने कहा, "मुझे इस फिल्म में काम करके बड़ा मजा आया। जैसा कि अक्षय ने कहा, हम दोनों में काफी बनती है।" इससे पहले अक्षय और मिथुन ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' और ओह माई गॉड में साथ में काम किया है।
मालूम हो कि एंथनी डीसूजा निर्देशित 'बॉस' में मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्मस एंड अश्विन वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' 16 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार हरियाणवी अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं। एक्शन और ग्लैमर का तड़का लिये इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं। देखते हैं कि लोगों उनकी इस उम्मीद को पूरा करते हैं कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
