अक्षय कुमार, ऋतिक से लेकर.. सभी एक्शन हीरो पर.. अजय देवगन का COMMENT

अजय देवगन ने कहा कि वे आज की फिल्मों में हो रहे एक्शन सीन देखकर थक चुके हैं, इसीलिए उन्होंने शिवाय को एक स्टेप आगे ले जाने कोशिश की है।

By Neeti

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'शिवाय' एक्शन से भरपूर फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन धमाकेदार एक्शन करते नजर आएंगे। लिहाजा, एक्शन को लेकर उन्होंने काफी बातें की है। हालांकि कुछ बातें आज के एक्शन हीरो को पसंद ना भी आए। यह तो साफ हैं कि आज की फिल्मों में अक्षय कुमार और ऋतिक एक्शन के लिए बेस्ट हैं।

अजय देवगन ने कहा कि, यदि मैं प्लान कर लूं तो एक्शन मेरे लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है। लेकिन मैं अभी की फिल्मों में एक्शन सीन्स देख देखकर थक चुका हूं.. बोर हो चुका हूं। सभी एक जैसे होते हैं। लिहाजा, मैंने इसे शिवाय के साथ एक स्टेप आगे ले जाने की सोची।

अजय देवगन नहीं करेंगे इन 'सुपरस्टार्स' के साथ काम.. अक्षय कुमार और..

ajay devgn

अजय देवगन ने यह भी बताया कि वह काफी कम अपने बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं। बहरहाल, शिवाय पहली फिल्म नहीं है जहां अजय देवगन एक्शन करते दिखेंगे। बल्कि अजय देवगन ने अपनी डेब्यू के साथ ही एक्शन में नाम कमाया था।

सिंघम में भी एक्शन करते अजय देवगन बेहतरीन लगे थे। पुलिस ऑफिसर के रोल में एक्शन करते अजय देवगन को लोगों ने परदे पर खूब सराहा था।

गंगाजल अजय देवगन की सबसे ज्यादा सराही जाने वाली फिल्मों में से एक है। प्रकाश झा की इस फिल्म में अजय देवगन एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। इसमें भी उन्होंने शानदार एक्शन किया था।

जिगर में अजय देवगन के ऑपोजिट करिश्मा कपूर थीं और इस फिल्म में अजय देवगन ने कराटे और मार्शल आर्ट्स भी खूब किया था।

अजय देवगन ने खासकर अपने करियर की शुरूआत में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में की। विजयपथ में भी उनका किरदार बहुत ही पसंद किया था और इसमें भी एक्शन की भरमार थी।

फूल और कांटे अजय देवगन की डेब्यू फिल्म थी और इस फिल्म में उन्होंने एंट्री ही स्टंट के साथ की थी और इसके बाद धमाकेदार एक्शन लोगों को देखने मिली थी।पहली ही फिल्म से अजय देवगन अपनी पहचान एक एक्शन हीरो के रूप में बनाने में सफल रहे थे।

शिवाय अजय देवगन की अगली एक्शन से भरपूर फिल्म है, जहां अजय देवगन निर्देशन भी कर रहे हैं। उनकी मानें तो फिल्म में अलग तरह का एक्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X