Border 2 Twitter Review: कैसी है बॉर्डर 2? फर्स्ट शो देख लोगों ने खोला राज, थिएटर जाने से पहले जरूर पढ़ें

Border 2 Twitter (X) Review: बॉर्डर 2 के गानों और ट्रेलर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोग कई दिनों से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। 23 जनवरी वाले दिन आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई।

Border 2 Twitter

काफी समय के बाद पर्दे पर सैनिकों के जज्बे की कहानी देख लोगों की आंखों में आंसू हैं और ट्विटर (X) पर इस फिल्म को लेकर जो कह रहे हैं वो आपको जरूर जानना चाहिए। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की इस फिल्म में सबकुछ है और सनी देओल का पुराना अंदाज भी दिखाई दे रहा है। पहला शो देखने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया ट्विवर(एक्स) पर देखने को मिल रही है।

बॉर्डर 2 का ट्विटर रिव्यू

इस फिल्म को देखने के बाद एक्स पर एक यूजर ने लिखा, ''शक्ति। देशभक्ति। गौरव... #Border2 आपके दिल को गर्व से भर देती है... यह फिल्म राष्ट्र के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है... देखने की पुरजोर सिफारिश।''

एक यूजर ने लिखा, ''हाई ऑक्टेन वर्जन #Border2Review: एक सिनेमाई विजय। शुद्ध एड्रेनालाईन और तीव्र भावना। देशभक्ति से भरी ये फिल्म फ्रेम में हमारे सैनिकों के साहस को सम्मान देती है। सनी देओल जबरदस्त वापसी करते दिखाई दिए।''

एक यूजर ने लिखा, ''बॉर्डर 2 एक भव्य, धमाकेदार और बेबाक देशभक्ति से भरपूर फिल्म है। सनी देओल हर फ्रेम में छाए रहते हैं, एक्शन वाइडस्क्रीन है, और क्लाइमेक्स को लेकर लोगों की राय अलग-अलग होगी लेकिन गणतंत्र दिवस पर सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली इस फिल्म को बड़े धमाके के साथ देखने के लिए बनाया गया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

किसने की डायरेक्ट

इस फिल्म को अनुराग सिंह ने निर्देशित किया है और लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने दिखाई दे रहे हैं। ये एक सीक्वल है जबकि पहली फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी जिसको जे.पी. दत्ता ने बनाया था। आज भी वो फिल्म बॉलीवुड की देशभक्ति सिनेमा में एक मिसाल बनी हुई है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितनी कमाई करती है।

More from Filmibeat

Read more about: border 2 sunny deol varun dhawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X