Border 2- सनी देओल ने किया बॉर्डर 2 का ऐलान, 'संदेशे आते हैं' कि धुन ने खड़े कर दिए रोंगटे!

लंबे समय से चल रही अफवाह अब सच साबित हुई है। जी हां, सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस फिल्म में सनी देओल के साथ कौन कौन नजर आएगा इसको लेकर किसी तरह की खबरें सामने नहीं आई हैं।
इस फिल्म के ऐलान होते ही कर्तव्य, बलिदान और मातृभूमि के प्रति प्रेम की भावनाएं फिर से जागी हैं। ऐलान करते हुए खुद सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
उन्होने वॉइस ओवर के साथ लिखा, ''एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने, आ रहा है फिर से। भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर 2 भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित होगी।'' जैसे ही खबर सामने आई लोग खुश हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
बॉर्डर 2 का ऐलान होते ही सनी देओल के फैंस चौंक गए हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''भाई साब, कब तक पुराना माल नई पैकिंग में परोसते रहोगे?'' एक ने लिखा, ''वाह.. अब टूटेंगे बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड्स।'' एक ने लिखा, ''उम्मीद है यह वाली भी पिछली बॉर्डर की तरह ही अल्टीमेट होगी।'' एक ने लिखा, ''बस थोड़ा ध्यान रखना दुश्मन पाकिस्तान है मेरे देश का मुसलमान नहीं। कहीं गदर 2 की जगह गीता और कुरान से शुरू करा दो। जबकि उसमें सिख और मुसलमान थे दोनों।'' एक ने लिखा, ''मथुरादास, इससे पहले कि मैं तुझे गोली मारी दूं,भाग जा यहां से।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
गदर 2 ने काटा था बवाल
इसके पहले सनी देओल ने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल बनाया था। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। अब ऐसा कह सकते हैं कि सनी देओल के फैंस बॉर्डर 2 को देखने के लिए भी थिएटर तक जाएंगे। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज होगा कितना कलेक्शन करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











