Border 2 First Review OUT: दूसरे हाफ ने जीता दिल, आखिरी के 30 मिनट ने दर्शकों को रुला दिया!
Border 2 early reviews: 'बॉर्डर 2' इस शुक्रवार यानी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर ड्रामा फिल्म रिपब्लिक डे वीकेंड से पहले आ रही है, जिससे इसकी ओपनिंग को लेकर ट्रेड सर्किल में काफी पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।

रिलीज से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। बॉक्स ऑफिस को लेकर अटकलें तेज हैं और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि छुट्टियों का फायदा और देशभक्ति का माहौल फिल्म को मजबूत शुरुआत दिला सकता है। X (पहले ट्विटर) पर लगातार फिल्म से जुड़े रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं, जिनमें कुछ अनऑफिशियल शुरुआती रिव्यू भी वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए रिव्यू
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इन रिव्यूज में फिल्म के वॉर सीन, क्लाइमैक्स और इमोशनल पक्ष की जमकर तारीफ की जा रही है। खास तौर पर सनी देओल की परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है। एक वायरल पोस्ट में कहा गया है कि फिल्म में ऐसे इमोशनल सीन हैं, जो सेना से जुड़े परिवारों के इमोशन को गहराई से छूते हैं और दर्शकों को इमोशनल कर सकते हैं।
एक और वायरल रिएक्शन के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' में सनी देओल अपने करियर की सबसे शानदार एक्टिंग करते नजर आए हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म का दूसरा हिस्सा पहले हाफ से ज्यादा दमदार है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, फिल्म के आखिरी करीब 30 मिनट बेहद असरदार हैं और दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।
कहानी का फोकस क्या है?
'बॉर्डर 2' साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। फिल्म उन जवानों की जिंदगी पर रोशनी डालती है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपने परिवारों और सपनों को पीछे छोड़ देते हैं। कहानी युवा सैनिकों की दोस्ती, उनके स्ट्रगल और अनदेखे बलिदानों के इर्द-गिर्द घूमती है।
फिल्म में एक बार फिर सनी देओल लीड रोल में हैं। उनके साथ इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। मजबूत स्टारकास्ट और कहानी के दम पर 'बॉर्डर 2' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











