Border 2 में पैसों की जंग! सनी देओल की फीस में 40% उछाल, वरुण-दिलजीत ने वसूले इतने करोड़ रुपये...
1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर के बाद फैन्स को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। वहीं अब फैन्स की दिली अच्छा पूरी होने जा रही है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 1971 के लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी, जिसे जे पी दत्ता के निर्देशन में बनाया गया था। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सनी देओल, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, पूजा भट्ट समेत लंबी चौड़ी कास्ट थी। वहीं अब बॉर्डर 2 की कास्ट में थोड़ा बदलाव किया गया है, लेकिन कहीं ना कहीं फैन्स को उम्मीद है कि एक्टर्स उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

कौन कौन आएगा बॉर्डर 2 में नजर
बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, सुदेश बैरी समेत कई अन्य मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन इस फिल्म के लिए कितनी फीस वसूल रहा है।
किसने ली कितनी फीस
सबसे पहले सनी देओल की बात करें तो सनी देओल ने इस फिल्म के लिए अच्छा खासा पैसा चार्ज किया है। गदर 2 से कमबैक करने वाले सनी देओल ने अपनी फीस में बड़ी हाइक की है। रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। जबकि सनी ने फिल्म बॉर्डर के लिए सिर्फ 1.2 करोड़ रुपये की फीस ली थी। उन्होंने अपनी फीस में 40 फीसदी उछाल किया है। वहीं बात वरुण धवन की करें तो उनकी इस फिल्म में फ्रेश एंट्री है। उन्होंने इस फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है। जिसके लिए उन्होंने 8 से 10 करोड़ रुपये चार्ज की है।
वरुण दिलजीत भी नहीं कम
वहीं बात पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की करें तो वह इस फिल्म में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने 4 से 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है। इस बार बॉर्डर में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अहान लेफ्टिनेंट कैडर जोसेफ पियूस एल्फर्ड नोरोना के किरदार में नजर आ रहे हैं। अहान ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि 'बॉर्डर 2' 250 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म है जिसे अनुराग सिंह ने निर्देशित और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications