रिलीज से पहले ही 'बॉर्डर 2' ने मचा दिया तहलका! पहले ही दिन बिके 70 हजार से ज्यादा टिकट, हुई करोड़ों की कमाई

Border 2 advance booking collection: जेपी दत्ता की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल अब रिलीज के लिए तैयार है। बॉर्डर 2 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। मेकर्स लगातार फिल्म से जुड़ी जानकारियां और अपडेट शेयर कर रहे हैं, जिससे लोगों में क्रेज और बढ़ गया है।

Border 2 advance booking collection

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुए सिर्फ एक ही दिन हुआ है और पहले ही दिन इसने कई रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 के लिए अब तक 73,000 से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। फिल्म के अब तक 11,042 शोज तय किए गए हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

कमाई की जानकारी

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से 7.29 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें ब्लॉक बुकिंग भी शामिल है। फिल्म की रिलीज में अभी 3 दिन बाकी हैं। अगर बुकिंग इसी तरह चलती रही, तो यह कई फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

फिल्म का ट्रेलर और खासियत

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। 'बॉर्डर 2' में एक्शन, इमोशन और देशभक्ति का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसके गाने भी लोगों को खूब भा रहे हैं।

स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार और कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं।

Read more about: border 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X