''हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान'' रोंगटे खड़े कर देंगे Border 2 के ये 8 डायलॉग्स, चौड़ी हो जाएगी छाती

Border 2 Dialogues: बॉर्डर 2 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी। सैनिकों के ऊपर फिल्म हो और उसमें सनी देओल लीड रोल में हों तो डायलॉग्स कितने कमाल के होंगे ये किसी से बताने की बात नहीं हैं।

border 2 dialogues

इस फिल्म में सनी देओल के साथ साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने भी कमाल के डायलॉग्स बोले हैं। थिएटर्स में इन डायलॉग्स को सुनकर आपके रोंगटे खड़े होने वाले हैं। जेपी दत्ता की फिल्म के इस सीक्वल से फैंस को काफी उम्मीदें हैं लेकिन सनी देओल की ढलती उम्र भी साफ नजर आ रही है। हालांकि उनको जोश और जुनून किसी तरह से कम नहीं दिख रहा है।

बॉर्डर 2 के रोंगटे खडे़ करे वाले डायलॉग्स

1- ''फौजी हूं वापस तो आना ही है। या तो जीतकर या याद बनकर.. लेकिन आना जरूर है।''- Varun Dhawan

2- ''तुम हमें क्या हराओगे, अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं।''- Sunny Deol

3- ''भले ही हमारी तादात कम हो सर, लेकिन ताकत किसी से कम नहीं है... ये आसमान हमारा है... हमारा ही रहेगा।''- Diljit Dosanjh

4- ''हम पूजा भले ही राम की करें, लेकिन तेवर परशुराम के रखते हैं।''- Varun Dhawan

5- ''तुम जहाँ से भी घुसने की कोशिश करोगे...आसमान से, ज़मीन से, समुंदर से...सामने एक हिंदुस्तानी फ़ौजी खड़ा पाओगे...जो आँखों में आँखें डाल कर, सीना ठोक के कहेगा...हिम्मत है तो आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।''- Sunny Deol

6- ''आवाज़ कहां तक ​​जानी चाहिए...लाहौर तक!''- Sunny Deol

7- ''फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है...बल्कि एक वादा है अपने देश से...के जहां वो खड़ा है उसके आगे कोई नहीं जाएगा...ना ही कोई दुश्मन, ना उसकी गोली, और ना ही उसका इरादा।''- Sunny Deol

8- ''जंग हथियारों से नहीं, जुर्रत से जीती जाती है।''- Sunny Deol

गानों ने पहले ही किया इमोशनल

बॉर्डर 2 के डायलॉग्स के अलावा इस फिल्म के गानों ने लोगों का दिल पहले ही जीत लिया है। लेकिन जब आप थिएटर्स में इन डायलॉग्स को सुनेंगे तो आपका सीना भी गर्व से 56 होने वाला है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितना अच्छा परफॉर्म करती है।

Read more about: border 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X