कैटरीना को नहीं डराएगा बूम का भूत

By Neha Nautiyal

आज बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने कैरियर की शुरुआत 2003 में बूम फिल्म से की थी। कैटरीना ने इस फिल्म में जमकर एक्सपोज किया और बॉलीवुड के बैड ब्वॉय गुलशन ग्रोवर के साथ जबरदस्त अंतरंग सीन भी दिए थे।

इस सबके बावजूद बूम ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। ये फिल्म कब आई और कब गई लोगों को पता तक नहीं चला। कैटरीना भी अपनी पहली फिल्म को भूल गई। मगर कुछ दिनों पहले अफवाह उड़ने लगी कि ये फिल्म दोबारा डीवीडी पर रिलीज की जाएगी। जिसका कारण बताया जा रहा था क्योंकि कैटरीना अब नंबर वन अभिनेत्री है और अपनी पहली फिल्म में उन्होंने जमकर एक्सपोज किया था इसलिए जो फायदा फिल्म को उस समय नहीं मिल पाया क्या पता वो अब मिल जाए।

बूम के रिलीज होने से पहले ही कैटरीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान ने कैट और गुलशन ग्रोवर के सीन हटवा दिए थे मगर अब कैट और सल्लू साथ नहीं है इसलिए अफवाह उड़ने लगी कि अब उन दृश्यों के साथ फिल्म को दोबारा रिलीज किया जाएगा। मगर कैटरीना ने इस बात का खंडन करते हुए कहाकि फिल्म दोबारा रिलीज नहीं होगी और डीवीडी के अधिकार हिंदुजा बंधुओं के पास ही रहेंगे। कैटरीना के बारे में और जानने के लिए क्लिक करें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X