सलमान खान अगले साल करेंगे 'नो इंट्री में इंट्री'
मुंबई। सन 2005 में आई फिल्म 'नो इंट्री' की सीक्वेल 'नो इंट्री में इंट्री' की रिलीज डेट बढ़ा दी गई हैं। इस संबंध निर्माता बोनी कपूर ने कहा है कि सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म मेंटल की शूटिंग कर रहे हैं। जिसकी रिलीज के बाद वह सूरज बड़जात्या की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसलिए उन्होने आग्रह किया था कि वह सीक्वेल की शूटिंग के लिए तारीख आगे बढ़ा दें।
बोनी ने सलमान की बात मान ली है। सलमान ने सूरज बड़जात्या के साथ राजश्री प्रोडक्शंस की मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है। सूरज बड़जात्या की आखिरी फिल्म 'विवाह' आठ साल पहले आयी थी। बोनी का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के लिए तारीखें बढ़ाना आम बात है। कई बार तो मेरे बेटे अर्जुन कपूर के लिए फिल्म की रिलीज डेट बढ़ा दी जाती है।
जबकि सलमान का पहले प्लान यह था कि वह 'किक' फिल्म की शूटिंग के बाद बोनी के साथ काम करने वाले थे। वैसे फिल्म के निर्माता निर्देशक यह जानते है कि सलमान बॉक्स आफिस पर सफलता की गारंटी माने जाते हैं। अगर फिल्म देर से भी बनती है तो कोई बात नहीं लेकिन फिल्म में सलमान के होने से सौ करोड़ कमाने की गारंटी भी होती है। सलमान की पिछली पांच फिल्मों ने सौ करोड़ से अधिक की बॉक्स आफिस पर कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications
