बोनी कपूर बनाएंगे सुपरहिट फिल्म हेप्ता: द लास्ट लेक्चर की हिंदी रीमेक- एकदम शानदार
मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अब उन्होने वापसी करने के बारे में सोच लिया है और इसके लिए काफी बड़ा धमाका लेकर आ रहें हैं। बता दें कि इस बार उन्होने मिस्र की एक फिल्म का रीमेक हिंदी में बनाने का बीड़ा उठाया है। हम बात कर रहें हैं फिल्म हेप्टा की जिसको मिस्र में काफी पसंद किया गया है। मिस्र ड्रामा 'हेप्ता: द लास्ट लेक्चर' के भारत में हिंदी व अन्य भाषाओं में रीमेक के लिए फिल्म के अधिकार ले लिए हैं।
एक बयान के मुताबिक, फिल्म का निर्माण कपूर के बेव्यू प्रोजेक्ट द्वारा किया जाएगा, जबकि फ्रेश लाइन फिल्म्स इसके सहनिर्माता होंगे। इसकी बात करें तो ये किताब मोहम्मद सादेक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब हेप्ता: द लास्ट लेक्चर पर आधारित फिल्म प्यार के सात चरणों के इर्द-गिर्द घूमती है।

मिस्र में फिल्म का निर्देशन हादी एल बैगोरी ने किया था। भारतीय और मिस्त्र सभ्यता की बात करें तो ये दोनो आपस में काफी मिलते जुलते हैं औऱ काफी ज्यादा पुरानी सभ्यता पर आधारिक देश हैं।
अब हम इसको शुरुआत मान सकते हैं क्योंकि आने वाले समय में ये और भी आगे बढ़ेगा और हो सकता है कि और भी रीमेक देखने के मिले। इसके बारे में बोनी कपूर ने खुलकर कह दिया है।


Click it and Unblock the Notifications