66 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगे फिल्ममेकर Boney Kapoor, लव रंजन के साथ धमाका!

boney kapoor

श्रीदेवी के बाद उनकी बेटी जान्हवी कपूर और भाई अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय से चार चांद लगाए हैं और उनके पिता बोनी कपूर ने फिल्ममेकिंग में काम किया है। इस वक्त जान्हवी लगातार काम कर रही हैं लेकिन एक खबर इतनी चौकाने वाली आ रही है कि आप शायद यकीन ना कर पाएं। खबर आ रही है कि बोनी कपूर एक एक्टर के तौर पर 66 साल की उम्र डेब्यू करने जा रहे है, जी हां.. बिल्कुल सही सुना आपने।

बोनी कपूर की तरफ से आई इस खबर ने लोगों को चौका दिया है। इसके पहले बोनी को आने किसी भी तरह की फिल्म में एक्टिंग करते नहीं देखा है। दरअसल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वह फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर और डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आएंगे।

अगर ऐसा होता है तो उनको देखना काफी शानदार होगा। इसका खुलासा खुद बोनी कपूर ने किया है और इस दौरान वो इंटरव्यू दे रहे थे। उन्होने बताया कि "शुरू में, जब लव रंजन ने मुझे फिल्म की पेशकश की, तो मैं इसे करने के लिए अनिच्छुक था। मेरे बेटे, मेरी बेटियों और मेरे भाई संजय कपूर की बदौलत मुझे ये फिल्म करनी पड़ी।'' बोनी कपूर के लिए ये काफी शानदार अनुभव होने वाला है।

मिली को लेकर चर्चा-

बोनी कपूर इस वक्त मिली बना रहे हैं जिसमें उनकी बेटी जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं। बोनी कपूर ने इसके पहले भी कई शानदार फिल्में प्रोड्यूस की हैं और लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

अभिनय से जुड़ा परिवार-

हालांकि बोनी कपूर अब अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं लेकिन उनका परिवार इससे जुड़ा है। उनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर ने अभिनेता के तौर पर काफी नाम कमाया है। बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी और बच्चे अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर भी कमाल के अदाकार हैं। अब उनकी ये नई पारी कितनी सफल और शानदार रहती है ये तो वक्त ही तय करेगा।

इन फिल्ममेकर्स ने किया है अभिनय-

बोनी कपूर से पहले करण जौहर, सतीश कौशिक, प्रकाश झा और अनुराग कश्यप जैसे फिल्ममेकर्स ने भी अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इनमें से कई लोगों को काफी पसंद किया गया था। हालांकि करण जौहर की तारीफ नहीं बल्कि आलोचना हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X