इस सुपरस्टार के बॉलीवुड में होंगे 50 साल पूरे..शानदार होगा सेलिब्रेशन

बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी के बॉलीवुड में 50 साल पूरे होने पर स्पेशल प्लानिंग कर रहे हैं।

By Shweta

बॉलीवुड में 50 साल का सफर तय करना कोई छोटी बात नहीं है। बहुत कम ऐसे स्टार होते हैं जो इतना लंबा सफल पारी तय कर पाते हैं। श्रीदेवी उन स्टार्स में से हैं जो चार साल की उम्र से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। वो तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार हैं।

[OMG..क्या ये सुशांत की हिरोइन हैं...ऐसी तस्वीरें..SHOCKING !]

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर अपनी पत्नी के इस स्पेशल अचीवमेंट को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें पूरी तैयारियां भी शुरू कर दी है। मॉम श्रीदेवी की 300वीं फिल्म होगी और इस समय बोनी कपूर ग्रैंड पार्टी प्लान कर रहे हैं।

boney-kapoor-will-celebrate-wife-sridevi-50-years-in-bollywood

बोनी कपूर इस इवेंट में श्रीदेवी के सभी को-स्टार्स, डायरेक्टर्स को साथ लाना चाहते हैं और एक बेहतरीन पार्टी देने की योजना बना रहे हैं। श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हें पिछले कई सालों से लगातार लोगों का प्यार मिल रहा है।

आपको बता दें कि श्रीदेवी की अगली फिल्म मॉम है जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कहा भी था कि उन्होंने इस फिल्म को हां बोलने की सबसे बड़ी वजह श्रीदेवी भी थीं। अब तो फैन्स भी मॉम के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X