Breaking Buzz: भाई - बहन के रिश्ते पर अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर की शानदार फिल्म की तैयारी
बोनी कपूर ने जान्हवी कपूर के साथ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया और इस दौरान उनसे डायरेक्शन में वापसी करने पर सवाल पूछे गए। इस बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि मैं जल्दी ही डायरेक्टर के तौर पर वापसी कर सकता हूं और हो सकता है कि मेरी फिल्म में अर्जुन और जान्हवी ही लीड किरदार हैं।
बोनी कपूर ने सोचते हुए बताया कि वैसे भी बॉलीवुड में काफी समय हो गया है जब एक भाई बहन के रिश्ते पर एक अच्छी कहानी आई हो तो हो सकता है कि मैं ऐसी ही किसी कहानी के साथ वापसी करूं और उसमें अर्जुन और जान्हवी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दें।

बोनी ने बताया कि श्रीदेवी के जाने के बाद वो टूट चुके थे लेकिन जिस तरह उनके चारों बच्चे एक साथ आए और परिवार को वापस एक किया उससे उन्हें काफी ज़्यादा हिम्मत और उम्मीद मिली। गौरतलब है कि श्रीदेवी के अचानक निधन के बाद अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी के लिए एक मज़बूत कंधे की तरह खड़े दिखाई दिए।
हाल ही में कॉफी विद करण का एक प्रोमो भी बाहर आया जहां अर्जुन और जान्हवी अपने रिश्ते के बारे में बात करते दिखाई दिए। इससे पहले भी अर्जुन कपूर अपने और जान्हवी के बारे में एक इंटरव्यू में खुलते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा था कि हमारे बीच जो भी गलतफहमियां थीं हमने आपस में बैछकी ही सुलझा लिया है। इसलिए अब हमें फर्क नहीं पड़ता है कि लोग हमारे बारे में क्या बात कर रहे हैं।
श्रीदेवी के जाने के बाद से अर्जुन एक भाई की तरह जान्हवी और खुशी की सुरक्षा का ध्यान देते देखे गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों को जमकर लताड़ा जो जान्हवी की तस्वीरों पर असभ्य कमेंट कर रहे थे। बोनी कपूर ने अपने बच्चों के इस तरह करीब आने पर बात करते हुए कहा कि श्रीदेवी के जाने के बाद मुझे समझ नहीं आ पा रहा था कि क्या करूं और कैसे करूं लेकिन एक पिता होने के नाते जब मैंने अपने चारों बच्चों को एक साथ मज़बूती से खड़े देखा तो ऐसा लगा जैसे मुझे बहुत बड़ा सहारा मिल दया।
अब अर्जुन औऱ जान्हवी एक साथ फिल्म में कैसे लगेंगे पता नहीं लेकिन आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड में भाई बहन के रिश्ते को दिखाती कुछ खूबसूरत फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications













