..................... Boney Kapoor trolled for Touching Priyamani Inappropriately At Maidaan Screening - Hindi Filmibeat

एक बार फिर बहके Boney Kapoor, अपनी ही फिल्म की एक्ट्रेस को साड़ी में देखकर लगे इधर-उधर छूने, कैमरे के सामने..

Boney Kapoor

Boney Kapoor Video: बॉलीवुड के सबसे जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर आए दिन खबरों में बने रहते हैं। बोनी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म 'मैदान' के स्क्रीनिंग पर पहुंचे, जहां वो अपनी टीम के साथ मौजूद थे। अब इसी स्क्रीनिंग से बोनी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

बोनी कपूर का 'मैदान' की स्क्रीनिंग से एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वो फिल्म की एक्ट्रेस प्रियामणि के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियामणि के साथ पोज देते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर की इंटरनेट पर खूब आलोचना हुई। लोगों ने दिग्गज प्रोड्यूसर की ट्रोल किया और उन पर एक्ट्रेस को गलत ढंगस से छूने और उन्हें अनकंफर्टबेल महसूस कराने का आरोप लगाया।

मैदान, जिसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है, मंगलवार शाम को मुंबई में बी-टाउन सेलेब्स के लिए शो की गई और फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली प्रियामणि साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बोनी, जो स्क्रीनिंग थिएटर के बाहर मेहमानों के साथ बातचीत कर रहे थे, उन्होंने एक्ट्रेस का वेलकम किया और जब वे एक साथ पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे, तो उन्हें एक्ट्रेस की पीठ और कमर पर हाथ रखते हुए देखा गया, जो लोगों को पसंद नहीं आया।

लोगों ने प्रियामणि को गलत तरीके से छूने के लिए 68 वर्षीय फिल्म प्रोड्यूसर को ट्रोल किया, वह भी लोगों के सामने, और उन्हें "क्रीप" तक कह दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, "प्रियामणि जैसी फेमस और पावरफुल एक्ट्रेस को इस खौफनाक आदमी के गंदे बर्ताव को सहना पड़ता है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वो अपकमिंग एक्ट्रेसेस के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे।"

यह पहली बार नहीं है जब नेटिजेंस ने महिलाओं को गलत तरीके से छूने के लिए बोनी की आलोचना की है। 2023 में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के लॉन्च के दौरान, फिल्म निर्माता को जीजी हदीद की कमर पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया था, जिसकी नेटिज़न्स ने आलोचना की थी।

इससे पहले, एक कार्यक्रम में उर्वशी रौतेला को गलत तरीके से छूने के लिए भी उनकी आलोचना की गई थी, लेकिन अभिनेत्री ने बाद में फिल्म निर्माता का बचाव किया था और कहानियां गढ़ने के लिए मीडिया को फटकार भी लगाई थी।

Read more about: boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X