बोनी कपूर - श्रीदेवी की 25वीं सालगिरह - ज़्यादा फीस देकर किया था श्रीदेवी को इंप्रेस
श्रीदेवी अगर आज होतीं तो बोनी कपूर के साथ अपनी शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न मना रही होतीं। बोनी कपूर और श्रीदेवी ने 2 जून 1996 में शादी की थी। शादी के बाद उनकी दो बेटियां हुईं - जान्हवी और खुशी। चारों मिलकर एक बेहद मज़बूत परिवार थे। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने अपनी बेटियों के लिए खुद को मज़बूती से संभाला।
श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने आखिरी बार उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा - दुनिया के लिए वो चांदनी थी, एक शानदार एक्टर, उनकी श्रीदेवी, लेकिन मेरे लिए मेरा प्यार, मेरी दोस्त, मेरे बच्चों की मां, मेरी साथी। मेरे बच्चों के लिए वो सब कुछ थी, उनकी ज़िंदगी। वो हमारा केंद्र थी। उसी के चारों ओर हमारी ज़िंदगी घूमती रहती थी।

इसी भावुक खत में बोनी कपूर ने लिखा - एक दोस्त को, एक पत्नी को और अपनी बेटियों की मां को खोना इतना बड़ा दुख है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं। मैं अपने दोस्तों, परिवार, साथियाों, शुभचिंतकों और श्रीदेवी के लाखों फैन्स का शुक्रगुज़ार हूं कि वो हमारे साथ एकदम मज़बूती के साथ खड़े रहे।
बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते की शुरूआत भले ही विवादों से भरी रही लेकिन दोनों के रिश्ते की मज़बूती ने धीरे धीरे उन्हें बॉलीवुड का पावर कपल बना दिया था।

फिल्म को देखकर हुआ प्यार
बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी को एक तमिल फिल्म में देखा और उन्हें पहली ही नज़र में श्रीदेवी से प्यार हो गया था। इसके बाद बस बोनी कपूर, श्रीदेवी को अपनी फिल्म में साईन करना चाहते थे।

सोलवां सावन के बाद किया साईन
इसके बाद श्रीदेवी की फिल्म सोलवां सावन आई जिसके बाद बोनी कपूर ने तय कर लिया कि वो श्रीदेवी से मिलकर ही रहेंगे। बोनी कपूर, श्रीदेवी से मिलने चेन्नई पहुंच गए। उस दौरान, श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं।

ऑफर की मिस्टर इंडिया
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर की। वो किसी भी कीमत पर श्रीदेवी के साथ काम करना चाहते थे। श्रीदेवी का अपॉइंटमेंट भी उन्हें बहुत ही मुश्किल से मिला था।

कर दी भारी डिमांड
उस समय श्रीदेवी का सारा काम उनकी मां हैंडल किया करती थीं। श्रीदेवी हर फिल्म के लिए 8 - 8.5 लाख रूपये चार्ज करती थीं। लेकिन उनकी मां ने बोनी कपूर से श्रीदेवी की फीस 10 लाख रूपये चार्ज करने की बात कही।

दे दी ज़्यादा फीस
श्रीदेवी की मां के 10 लाख डिमांड करते ही बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख में साईन कर लिया। वो नहीं चाहते थे कि श्रीदेवी इस फिल्म को रिजेक्ट करे और बोनी, श्रीदेवी के साथ वक्त बिताने का मौका गंवाएं।

मिस्टर इंडिया के दौरान जीता दिल
मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी का बहुत ख्याल रखा था। बोनी कपूर की तीमारदारी ने श्रीदेवी का दिल जीत लिया था। उनके मन में भी बोनी कपूर के लिए कुछ भावनाएं आ चुकी थीं।

प्यार में स्विट्ज़रलैंड पहुंच गए
जब श्रीदेवी चांदनी की शूूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विट्ज़रलैंड पहुंच गए। अपने प्रति इतना लगाव और चिंता देख, श्रीदेवी ने भी बोनी कपूर को इस रिश्ते की रज़ामंदी दी।

प्यार में पड़ चुके थे बोनी कपूर
इसके बाद बोनी कपूर, शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी के प्यार में पड़ चुके थे। वो श्रीदेवी से मिलने लम्हे के सेट पर भी पहुंचे। फिल्म के हीरो, बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर थे।

अपनी पत्नी को भी बताया
बोनी कपूर ने अपनी पत्नी मोना कपूर को भी ये बात बताई। मोना और बोनी 13 साल से शादीशुदा थे और बोनी कपूर ने जब मोना को ये बताई तो मोना समझ गईं कि अब इस शादी में कुछ नहीं बचा।

2 जून 1996 में शादी
अफवाहें थीं कि बोनी कपूर को डेट करते समय श्रीदेवी प्रेगनेंट हो गई थीं। इसके बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी ने एक मंदिर में 2 जून 1996 को शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications












