Boney Kapoor Transformation: 69 उम्र में घटाया 26 किलो वजन, लटकी खाल-हड्डियां देख लोग पहले अच्छे थे

Boney Kapoor Transformation

Boney Kapooor Weight Loss Transformation: फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 5-6 नहीं, बल्कि पूरे 26 किलो वजन घटाया है, जिससे उनका पूरा लुक ही बदल गया है।फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो अपनी फिटनेस पर खास फोकस कर रहे हैं। उन्होंने अचानक काफी वजन घटाकर सभी को हैरान कर दिया है।

फिल्ममेकर बोनी कपूर कभी गोल-मटोल नजर आते थे, लेकिन अब उन्होंने अपने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया है। बोनी कपूर अब बेहद फिट और पतले दिखते हैं। बोनी कपूर की नई लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग उनके बदले हुए अंदाज़ की खूब सराहना कर रहे हैं।

बोनी कपूर ने 26 किलो वजन घटाया है, और हैरानी की बात यह है कि इसके लिए उन्होंने कोई वर्कआउट नहीं किया। बल्कि उन्होंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर के यह कमाल किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बोनी कपूर ने अपनी डाइट को लेकर बेहद सख्ती अपनाई थी। वह नाश्ते में केवल फ्रूट जूस और ज्वार की रोटी ही लेते थे।

वहीं, उन्होंने रात का खाना पूरी तरह छोड़ दिया था और डिनर में केवल सूप ही लेना शुरू कर दिया था। बोनी कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन पिछले साल ही शुरू हो गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी श्रीदेवी अक्सर कहती थीं, "पहले वजन कम करो, फिर बालों का इलाज कराना।" गौरतलब है कि पिछले साल बोनी कपूर ने हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया था।

More from Filmibeat

Read more about: boney kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X