..................... Boney Kapoor shares a picture of Sridevi with his name written on her back | बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की एक प्यारी सी तस्वीर - Hindi Filmibeat

बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की प्यारी तस्वीर, सिंदूर से पीठ पर लिखवाया था पति का नाम

बोनी कपूर का इंस्टाग्राम उनकी यादों का एक पिटारा है। वो अक्सर, अपने परिवार के साथ बहुत पुरानी तस्वीरें, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं और साथ ही इन तस्वीरों के पीछे के किस्से भी बयान करते हैं। अब बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की एक तस्वीर शेयर कर फैन्स को इमोशनल कर दिया।

ये तस्वीर, सहारा शहर में 2012 में मनाए गए दुर्गा पूजा उत्सव की है। सिंदूर खेला के दौरान, किसी ने श्रीदेवी की पीठ पर सिंदूर से बोनी कपूर का नाम लिख दिया। और श्रीदेवी भी खुशी खुशी इस तस्वीर को खिंचवाती दिख रही हैं।

boney-kapoor-shares-a-picture-of-sridevi-with-his-name-written-on-her-back-with-sindoor

बोनी कपूर के इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को देख फैन्स काफी इमोशनल हो गए। कुछ फैन्स ने लिखा कि सच में आज भी यकीन नहीं होता है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं है। कुछ दिनों पहले भी श्रीदेवी को याद करते हुए बोनी कपूर ने अपनी और श्रीदेवी की आईस्क्रीम खाती एक तस्वीर शेयर की थी और बताया था कि उन दोनों को ही मीठा बहुत पसंद था। लेकिन श्रीदेवी को पता था कि कितने कंट्रोल में खाना है जबकि बोनी कपूर को कोई कंट्रोल नहीं रहता था।

बॉलीवुड के पावर कपल थे बोनी - श्रीदेवी

बॉलीवुड के पावर कपल थे बोनी - श्रीदेवी

बोनी कपूर और श्रीदेवी, बॉलीवुड के पावर कपल थे। भले ही उनका रिश्ता शुरू विवादों से हुआ था लेकिन धीरे धीरे, हर किसी ने बोनी कपूर की गलती को माफ करते हुए उनके फैसले का सम्मान किया था। श्रीदेवी के निधन के बाद, बोनी कपूर और उनके चार बच्चे, मज़बूती से एक साथ खड़े दिखाई दिए।खबरें थीं कि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर उनकी जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूस करना चाहते थे। इसकी मदद से वो दुनिया को दिखाना चाहते थे कि श्रीदेवी कितनी अच्छी और प्रतिभाशाली शख्स थीं।

चेन्नई मिलने पहुंचे थे बोनी कपूर

चेन्नई मिलने पहुंचे थे बोनी कपूर

बोनी कपूर ने पहली बार श्रीदेवी को एक तमिल फिल्म में देखा और उन्हें पहली ही नज़र में श्रीदेवी से प्यार हो गया था। इसके बाद बस बोनी कपूर, श्रीदेवी को अपनी फिल्म में साईन करना चाहते थे। इसके बाद श्रीदेवी की फिल्म सोलवां सावन आई जिसके बाद बोनी कपूर ने तय कर लिया कि वो श्रीदेवी से मिलकर ही रहेंगे। बोनी कपूर, श्रीदेवी से मिलने चेन्नई पहुंच गए। कुछ ही दिन पहले, बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चेन्नई के घर की भी एक तस्वीर शेयर की थी। बोनी कपूर, श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर पूरे परिवार के साथ अपने चेन्नई के घर में एक पूजा ज़रूर रखवाते हैं।

मिस्टर इंडिया का ऑफर

मिस्टर इंडिया का ऑफर

उस दौरान, श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर की। वो किसी भी कीमत पर श्रीदेवी के साथ काम करना चाहते थे। श्रीदेवी का अपॉइंटमेंट भी उन्हें बहुत ही मुश्किल से मिला था। उस समय श्रीदेवी का सारा काम उनकी मां हैंडल किया करती थीं। श्रीदेवी हर फिल्म के लिए 8 - 8.5 लाख रूपये चार्ज करती थीं। लेकिन उनकी मां ने बोनी कपूर से श्रीदेवी की फीस 10 लाख रूपये चार्ज करने की बात कही। श्रीदेवी की मां के 10 लाख डिमांड करते ही बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 11 लाख में साईन कर लिया। वो नहीं चाहते थे कि श्रीदेवी इस फिल्म को रिजेक्ट करे और बोनी, श्रीदेवी के साथ वक्त बिताने का मौका गंवाएं।

एक हां के इंतज़ार में क्या क्या किया

एक हां के इंतज़ार में क्या क्या किया

मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी का बहुत ख्याल रखा था। बोनी कपूर की तीमारदारी ने श्रीदेवी का दिल जीत लिया था। उनके मन में भी बोनी कपूर के लिए कुछ भावनाएं आ चुकी थीं। जब श्रीदेवी चांदनी की शूूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विट्ज़रलैंड पहुंच गए। अपने प्रति इतना लगाव और चिंता देख, श्रीदेवी ने भी बोनी कपूर को इस रिश्ते की रज़ामंदी दी। वो श्रीदेवी से मिलने लम्हे के सेट पर भी पहुंचे। फिल्म के हीरो, बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर थे।

मोना कपूर से हुए अलग

मोना कपूर से हुए अलग

इसके बाद बोनी कपूर, शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी के प्यार में पड़ चुके थे। बोनी कपूर ने अपनी पत्नी मोना कपूर को भी ये बात बताई। मोना और बोनी 13 साल से शादीशुदा थे और बोनी कपूर ने जब मोना को ये बताई तो मोना समझ गईं कि अब इस शादी में कुछ नहीं बचा। अफवाहें थीं कि बोनी कपूर को डेट करते समय श्रीदेवी प्रेगनेंट हो गई थीं। इसके बाद बोनी कपूर और श्रीदेवी ने एक मंदिर में 2 जून 1996 को शादी कर ली। हालांकि इस शादी से श्रीदेवी ज़्यादा खुश नहीं थीं और वो चाहती थीं कि बोनी कपूर सबके सामने उन्हें अपनाएं और शादी करें।

श्रीदेवी का मिला साथ

श्रीदेवी का मिला साथ

श्रीदेवी के मानसिक स्तर पर ठीक रखने के लिए बोनी कपूर ना केवल श्रीदेवी से सबके सामने शादी की बल्कि उन्होंने धीरे धीरे अपनी पहली पत्नी मोना से मिलना बिल्कुल बंद कर दिया। साथ ही वो अपने बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर से भी ना मिलने को मजबूर हो गए थे। हालांकि, धीरे धीरे वक्त के साथ पूरा कपूर परिवार वापस एक हो गया और आज भी पूरा परिवार बोनी कपूर के साथ मज़बूती से खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X