दुर्भाग्य से मेरा और सलमान खान का रिश्ता खराब हो चुका है, उनका एहसान है - बोनी कपूर
सलमान खान और अर्जुन कपूर के बिगड़ते हुए रिश्ते की खबर कई दिनों से चर्चा में रही है। हालांकि इस पर कभी भी दोनों ने कोई बात नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं।
शायद यही वजह है कि सलमान खान ने अर्जुन कपूर के प्रति अपनी नाराजगी दिखाई है। इतना ही नहीं नो एंट्री के सीक्वल से भी सलमान खान ने इसी वजह से दूरी बना ली है। नो एंट्री के निर्माता बोनी कपूर हैं।

बेटे अर्जुन के कारण सलमान ने बोनी कपूर से भी अपना रिश्ता ना के बराबर रखा है। इस पर पहली बार खुलासा किया है बोनी कपूर ने। समाचार एजेंसी आईएनएस को दिए गए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने अपने और सलमान खान के रिश्ते पर खुल कर बात की है।


Click it and Unblock the Notifications