बोनी कपूर का ट्विटर अकाउंट हैक..और उन्हें पता भी नहीं
बोनी कपूर की ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है और हैकर मैसेज कर लोगों से पैसे भी मांग रहा है।
जाने माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। किसी ने ट्विटर अकाउंट हैक भी कर लिया और इतना ही हैकर मैसेज कर लोगों से पैसे भी मांग रहा है। जी हां लोगों को मैसेज कर वो अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने की बात कर रहा है और पैसे भी लखनऊ इवेंट के लिए।
सबसे अजीब बात तो ये है कि बोनी कपूर ने अपना ट्विटर अकाउंट आखिरी बार 2015 में इस्तेमाल किया था और वो ट्विटर पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। इसके बावजूद भी वो हैकिंग का शिकार हो गए। आखिरी बार उन्होंने 2015 में श्रीदेवी का ट्विट रीट्विट किया था।
बोनी कपूर को भी अपने अकाउंट के हैक होने की खबर मीडिया से ही पता चली है। हालांकि उन्होंने इसपर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है।



Click it and Unblock the Notifications