आ गई बोनी कपूर के परिवार की कोरोना रिपोर्ट- निर्माता ने ट्वीट कर कहा 'सभी लोग निगेटिव है'
बॉलीवुड से कुछ समय पहले कई स्टार्स के घर में कोरोना वायरस की दस्तक सुनाई दी थी और इस इस लिस्ट में फिल्ममेकर बोनी कपूर भी शामिल थे। खबर आई थी कि उनके घर में काम कर रहे हैं स्टाफ को कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है। इस खबर के बाद उनका परिवार काफी टेंशन में था सभी लोगों के टेस्ट करवाए जा रहे थे। बोनी कपूर अपने परिवार के सदस्यों खासकर अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को लेकर परेशान थे। लेकिन इस समय दोनों को लेकर ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको खुश करने वाली है।
Recommended Video
बता दें कि बोनी कपूर ने ट्वीट करते हुए अपने परिवार और खुद के स्वास्थ्य के बारे में खुशखबरी दी है। उन्होने लिखा है कि हम सबकी रिपोर्ट आ गई है और सभी निगेटिव पाए गए हैं। बोनी कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. "मुझे ये आप लोगों से बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं और मेरी दोनों बेटियां कोरोना निगेटिव पाई गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications