श्रीदेवी की फिल्म फ्लॉप होने पर नंगे पैर सिद्धि विनायक गई थीं मोना ! अपने रिश्तों पर बोनी कपूर का खुलासा

boney-kapoor-reveals-how-wife-mona-supported-him-walked-temple-barefoot-after-sridevi-film-flopped

Boney Kapoor: हाल ही में बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्मों से लेकर अपने निजी जीवन को लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी पहली पत्नी के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी कई बातें कीं। और बताया कि कैसे बुरे समय में उनकी पत्नी और उनके भाईयों ने उनका साथ दिया था।

बोनी कपूर ने अपने बुरे समय को याद करते हुए बताया कि उनकी फिल्म "रूप की रानी चोरों का राजा" से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। सबको लगता था कि फिल्म सफल होगी लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। इस कारण उन्हें बहुत नुकसान हुआ था। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें कर्ज चुकाने के लिए संपत्ति बेचनी पड़ी थी। बता दें, इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी थी।

बोनी कपूर की बेहतरीन के लिए नंगे पैर मंदिर गई थीं मोना

निर्माता- निर्देशक बोनी कपूर ने कहा, "जब फिल्म फ्लॉप हुई थी, तब उनका सारा पैसा इस प्रोजेक्ट में डूब गया था। लेकिन इस बुरे वक्त में परिवार ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया था। उनकी पहली मोना कपूर उनकी भलाई के लिए सिद्धि विनायक मंदिर नंगे पांव गई थीं। उनके भाई अनिल कपूर और संजय कपूर ने उनका पूरा सपोर्ट किया था।"

सिर्फ 13 सालों तक चला था रिश्ता

बता दें, बोनी कपूर की पहली शादी 1983 में मोना शौरी से हुई थी। यह एक अरेंज्ड मैरिज थी। शादी के बाद मोना ने अर्जुन कपूर और अंशुला को जन्म दिया। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। साल 1996 में बोनी और मोना का तलाक हो गया। और 1996 में भी बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली, जिनसे उन्हें दो बेटियां- जान्हवी और खुशी कपूर, हैं।

More from Filmibeat

Read more about: boney kapoor mona kapoor sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X