बोनी कपूर को शादी के बाद पता चली श्रीदेवी की ये चौंकाने वाली सच्चाई, मौत के पीछे भी यही बना कारण

Boney Kapoor On Sridevi Death: फिल्म मेकर बोली कपूर ने श्रीदेवी की मौत के पांच सालों पर अपने अंदर का गुबार बाहर निकाला है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत के पीछे के कारणों पर क्लीयर कट बातचीत की है। पांच सालों तक चुप रहने के बाद बोनी कपूर ने खुद को संभाला और श्रीदेवी के फैंस तक उनकी सारी हकीकत पहुंचाई है।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत पर हैरान करने वाला खुलाकार करते हुए बताया है कि उनकी मौत नैचुरल नहीं थी। बोनी कपूर के अनुसार श्रीदेवी की खूबसूरत दिखने की चाहत ही उनकी मौत की वजह बनकर सामने आई है। बोनी कपूर ने बताया कि खूबसूरत और फिट दिखने के लिए श्रीदेवी बेहद स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती थी जिसके कारण उन्हें लो ब्लड प्रेशर और ब्लैक आउट जैसे दिक्कते होने लगी थीं।
फिल्ममेकर ने बताया कि शादी के बाद, उन्हें स्ट्रीक्ट डाइट का पालन करने की उनकी आदत के बारे में पता चला। इसलिए वह अपने डॉक्टर से उन्हें कुछ नमक शामिल करने की सलाह देने का आग्रह करते थे। उन्होंने कहा कि रात के खाने के दौरान भी वह नमक रहित खाने का अनुरोध करती थीं। उन्होंने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से, एक्ट्रेस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उसने यह भी सोचा कि घटना इस हद तक गंभीर हो सकती है'।
बातचीत में उन्होंने आगे बताया कि अपनी निधन के समय भी श्रीदेवी डाइट पर थीं और उन्होंने कहा, 'वह अक्सर भूखी रहती थीं। वह अच्छी दिखना चाहती थी। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि वह अच्छी स्थिति में रहे, ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखे। जब से उसकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उसे कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उसे लो बीपी की समस्या है।'
द न्यू इंडियन को दिए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने कहा, 'ये एक स्वभाविक मौत नहीं थी। यह एक आकस्मिक मौत थी। मैंने इसके बारे में न बोलने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। दरअसल, अधिकारियों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था और उन्हें पता चला कि इसमें कोई बेईमानी नहीं थी। मैं सभी टेस्ट्स से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं और फिर, निःसंदेह, जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह आकस्मिक था'।


Click it and Unblock the Notifications

