शुरू हो गई श्रीदेवी की LAST FILM की तैयारी, ये होगा फिल्म का नाम
खबर थी कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला किया है। अब बोनी ने एक प्रोडक्शन हाउस के ज़रिए, तीन नाम फाइनल किए हैं और रजिस्टर भी करवा दिए हैं - श्री, श्रीदेवी और श्री मैम।
अब इन तीनों में से किस नाम से श्रीदेवी को समर्पित ये फिल्म बनेगी पता नहीं। गौरतलब है कि फिल्म में श्रीदेवी के पुराने वीडियो भी दिखाई देंगे। यानि कि देखा जाए तो श्रीदेवी की ये आखिरी फिल्म होगी।

गौरतलब है कि बॉलीवुड को काफी बड़ा झटका लगा अचानक, एक दिन रात के 3 बजे श्रीदेवी की मौत की खबर आई। हर किसी को लगा कि ये बस किसी तरह का मज़ाक या फिर अफवाह है।
लेकिन 10 मिनट के अंदर की कंफर्म हो गया था कि दिल का दौरा पड़ने से श्रीदेवी की मौत हो गई। इसके बाद बोनी कपूर को काफी चीज़ों से गुज़रना पड़ा।
लोगों ने यहां तक कहा डाला कि श्रीदेवी का निधन नहीं हुआ है, उनके साथ कुछ और साज़िश हुई है। और मीडिया ने बोनी कपूर पर शक का घेरा भी बना दिया था।
बहरहाल, अब भले ही इन सारी बातों पर मिट्टी डाल दी गई हो। लेकिन श्रीदेवी अचानक से बॉलीवुड को अलविदा कह गईं और इस नुकसान की भरपाई वाकई काफी मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications