Boney Kapoor ने बेटी जान्हवी के बॉयफ्रेंड संग फोटो खिंचवाने से किया मना, कहा- 'उसकी फोटो भी मत डालना'

Boney Kapoor Video

Boney Kapoor Video: फेमस फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर को सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश रेड कैजुअल लुक में पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराजी को देखकर बोनी कपूर ने शालीनता से उनके लिए पोज दिया। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा भी कहा कि जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

बोनी कपूर हाल ही में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एयरपोर्ट पर दिखे। इस दौरान पैपराजी ने बोनी से शिखर के साथ पोज देने के लिए रिक्वेस्ट किया। लेकिन ऐसा करने से बोनी कपूर ने साफ मना कर दिया।

बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज खिंचवाने से मना कर दिया और साथ ही यह भी कहा कि शिखर के साथ उनका पोस्ट डालना ही नहीं। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, इस वीडियो में दिख रहा है कि बोनी और शिखर दोनों ही अलग-अलग गाड़ियों में आए हैं लेकिन साथ में ही कहीं जा रहे हैं।

आपको बता दें, शिखर पहाड़िया कथित तौर पर बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को डेट कर रहे हैं। हालांकि ना तो जान्हवी और न ही शिखर ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है, लेकिन 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में एक्ट्रेस के रिएक्शन ने राज खोल दिया। अब बोनी कपूर-शिखर पहाड़िया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शिखर पहाड़िया पर जान्हवी कपूर

जब जान्हवी कपूर कॉफ़ी विद करण सीजन 8 में शामिल हुईं, तो उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा, "क्या आपने वह गाना नादान परिंदे घर आजा सुना है? शिखर मुझे बहुत सुनाते थे।" करण ने मजाक में पूछा, "क्या उन्होंने किसी अन्य फिल्म स्टार के साथ आपके रिश्ते के दौरान यह गाना गाया था?"

जान्हवी ने आगे कहा- "मैं ये नहीं कहूंगी कि वो सिर्फ मेरे लिए बल्कि खुशी के लिए, पापा के लिए और परिवार में हर किसी के लिए, वह शुरू से उनके साथ खड़ा रहा है। चाहे एक दोस्त के रूप में हो या फिर किसी और रूप में और मुझे लगता है कि वो ये सब बिना किसी उम्मीद के करता है। वह बस बहुत ही निस्वार्थ भावना के साथ हमारे साथ खड़ा रहता है। और मैंने ऐसे किसी और इंसान को ऐसा करते हुए नहीं देखा है।"

Read more about: boney kapoor shikhar pahariya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X