सलमान नो एंट्री सीक्वल नहीं करेगा FINAL है, मुझसे बार बार मत पूछो
सलमान खान और बोनी कपूर के बीच मनमुटाव की खबरें तब से हैं, जब से मीडिया में अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा खान के अफेयर की खबरें तेज़ी से आईं। इस अफेयर को मलाईका - अरबाज़ के तलाक का कारण भी बताया गया।
खैर, इसके बाद से ही सलमान खान ने बोनी कपूर को नो एंट्री सीक्वल के लिए डेट्स देना बंद कर दिया। वहीं वांटेड 2 की भी चर्चा अटक गई। अब हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेस में सलमान ने साफ कह दिया कि मैं नो एंट्री और वांटेड का सीक्वल नहीं कर रहा हूं।

बोनी कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि आपने साफ साफ सुन ही लिया है कि सलमान ने क्या कहा है। तो जब उन्होंने मना कर ही दिया है तो मुझसे मत पूछिए। उनके बयान को सच मानिए।


Click it and Unblock the Notifications