..................... Boney Kapoor Plans To Make Mr India A Franchise - Hindi Filmibeat

32 साल की हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिस्टर इंडिया'- सीक्वल पर बोनी कपूर ने दिया धमाकेदार जवाब

मिस्टर इंडिया फैंस के लिए खुशखबरी.. हाल ही में अनिल कपूर- श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर और पॉपुलर फिल्म मिस्टर इंडिया ने 32 साल पूरे किये। इस बारे में बात करते हुए बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में कंफर्म किया कि अब फिल्म के सीक्वल पर प्लानिंग चल रही है। और हो सकता है कि फिल्म को एक फ्रैंचाइजी का रुप दिया जाए। बता दें, मिस्टर इंडिया को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था, जबकि फिल्म के निर्देशक थे शेखर कपूर।

बोनी कपूर ने कहा- सीक्वल को लेकर हमारे दिमाग में एक बेसिक आइडिया है। लेकिन फिलहाल फिल्म कब शुरु किया जाएगा, यह तय नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही मिस्टर इंडिया 2 पर काम शुरु होगा।

Mr India

फिल्म को याद करते हुए उन्होंने बताया- 1980 में इस फिल्म को 4 करोड़ के बजट में बनाया गया था। उस वक्त यह बजट काफी बड़ा था। हमने वर्सोवा बीच पर इसका सेट बनाया था। इस फिल्म के कॉस्टयूम से मैं इतना खुश था कि मैंने स्टाइलिस्ट को बोनस दे दिया था। अमरीश पुरी फिल्म के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हुए.. उन्होंने मोगैंबो के रोल को शानदार निभाया।

श्रीदेवी के बारे में उन्होंने कहा- श्रीदेवी को पहले ग्लैमरस एक्ट्रेस माना जाता था। लेकिन इस फिल्म के बाद लोगों का नजर‍िया श्री के लिए बदला था, वो एक पावरफुल एक्ट्रेस मानी जाने लगी थीं। अनिल को फिल्म ने जबरदस्त लाइमलाइट दी। श्री के बाद (श्रीदेवी के निधन के बाद) मेरे पास इस फिल्म का सीक्वल बनाने की एक नहीं कई वजहें हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X