बेटे अर्जुन कपूर की हरकतों के कारण सलमान खान से बिगड़ा रिश्ता? बोनी कपूर बोले- उन दोनों के बीच अब...

Boney Kapoor Arjun Kapoor Salman Khan

Boney Kapoor On Arjun Kapoor Salman Khan Relation: फिल्म निर्माता बोनी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैदान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बोनी की इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। बोनी कपूर इस फिल्म की प्रमोशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछले दिनों वे एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'मैदान' के अलावा अपने बेटे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्तों पर भी बातें करते दिखाई दिए।

बोनी कपूर बॉलीवुड में अपनी ईमानदारी और बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'आज चाहे अर्जुन कपूर और सलमान खान के रिश्ते तनावपूर्ण हों, लेकिन अर्जुन आज जो भी हैं उसका क्रेडिट मैं सलमान को देना चाहूंगा। मुझे कभी नहीं लगता था कि अर्जुन हीरो बनना चाहते हैं। सलमान खान वो पहले शख्स हैं जिन्होंने मुझे फोन करके कहा था कि अर्जुन हीरो बनेगा।'

बोनी कपूर से जब पूछा गया कि अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अब पहले जैसे संबंध नहीं रहे क्या इसका असर उनके और सलमान के रिश्तों पर भी पड़ा है।

इस सवाल के जवाब में बोनी कपूर ने कहते हैं, 'नहीं, बिल्कुल नहीं। मेरे और सलमान के रिश्ते अब भी पहले जैसा ही है। उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। मैं अब भी उन्हें प्यार करता हूं। मुझे अब भी लगता है कि उन जैसे बहुत कम लोग हैं। आप जानते हैं कि वह बड़े दिल वाले हैं और उनसे जब भी मिलिए वे गर्मजोशी से मिलते हैं। वे मुझे अब भी उतना ही सम्मान देते हैं जितना पहले देते थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X