ईशान खट्टर से जाह्नवी कपूर के अफेयर की खबर पर बोनी कपूर का जवाब- चौकाने वाला खुलासा!
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क में सामने आकर धमाका कर दिया और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए थे। तभी से लोग जाह्नवी और ईशान के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। हाल ही में इस बात को लेकर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर का बयान सामने आया है। उन्होने इस बात को कुबूल किया कि दोनो फिल्म के पहले से ही अच्छे दोस्त हैं। फिल्म के बाद भी दोस्त ही और मै उनकी दोस्ती कद्र करता हूं।
इसके अलावा उनसे पूछा गया कि क्या अक्सर ईशान खट्टर जाह्नवी से मिलने घर आते हैं? इसपर बोनी कपूर ने इंकान करते हुए कहा कि.. "ये सब फिजूल की बातें हैं।

धड़क की रिलीज के बाद से ईशान कभी घर नहीं आया है। जाह्नवी और ईशान के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है। बोनी कपूर के बयान से साफ है कि जाह्नवी और ईशान सिर्फ दोस्त हैं।
दोनों के अफेयर की बातें अफवाह के अलावा कुछ भी नहीं।" इसका मतलब ये है कि बोनी कपूर हर तरह की अफवाहों पर रोक लगा दी है। फिलहाल जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना बायोपिक को लेकर मेहनत कर रही हैं और जल्दी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications