Janhvi Kapoor की Sridevi से तुलना किये जाने पर बोले बोनी कपूर: 'मेरी बेटी ने तो अभी शुरुआत की है'

फिल्म "मिली" के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जान्हवी कपूर और बोनी कपूर साथ दिखे। निर्माता और पिता बोनी कपूर इस मौके पर बेटी जान्हवी की दिल खोलकर तारीफ करते दिखे। गुड लक जैरी और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफें बटोरने के बाद, जान्हवी अब इस फिल्म में बिल्कुल अलग तरह का किरदार निभाते नजर आएंगी।
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए बोनी कपूर ने कहा, "हर किसी के पास एक चरित्र को समझने और उसके अनुसार प्रदर्शन करने के लिए एक अलग तरीका होता है। मैं यह नहीं कहूंगा कि अभिनय करो, बल्कि उसका हिस्सा बनो। वह श्री (श्रीदेवी) की भी यूएसपी थी और शायद जान्हवी का डीएनए भी यही है। वह भी चरित्र को चुनती है और चरित्र में ढल जाती है और भूमिका निभाती नहीं, बल्कि हिस्सा बन जाती है। यही कारण है कि आपने अब तक फिल्मों में उसकी प्रगति को देखा है।"
वहीं, श्रीदेवी से लगातार जान्हवी की तुलना किये जाने को भी बोनी कपूर ने गलत बताया। निर्माता ने कहा, "उत्तर भारत के दर्शकों ने श्रीदेवी को तब देखा जब वो साउथ में पहले ही 100-200 फिल्में कर चुकी थीं। तो वो उस स्तर पर पहुंच चुकी थीं कि किरदार को किस तरह से अप्रोच करना है, कैसे निभाना है। उन्होंने (श्रीदेवी) बतौर चाइल्ड स्टार काम करना शुरु कर दिया था। लेकिन वो साउथ में 200 फिल्में करने के बाद यहां (बॉलीवुड) आईं। जबकि जान्हवी ने अभी अपने सफर की शुरुआत ही की है। उसकी तुलना किसी भी तरह से श्रीदेवी से करना सही नहीं होगा। उनकी अपनी एक जर्नी थी, जो की बहुत बेहतरीन था। इसकी अपनी एक अलग जर्नी है।"


Click it and Unblock the Notifications
