शबाना आजमी से अस्पताल में मिले बोनी कपूर- बाहर आकर बताया कैसी है अभिनेत्री की तबियत

हाल ही में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गईं थीं और इस खबर ने उनके फैंस को काफी ज्यादा डरा दिया था। शबाना आजमी जावेद अख्तर के बर्थडे पार्टी से वापस आ रही थीं। गौरतलब है कि उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। हाल ही में फिल्ममेकर बोनी कपूर उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। बाहर निकलने के बाद उन्होने शबाना आजमी की हेल्थ अपडेट दी है।

बोनी कपूर ने मुताबिक.. शबाना आजमी खतरे से पूरी तरह बाहर हैं और वो सिर्फ दर्द की वजह से बेहोश हैँ। डरने की कोई बात नहीं हैं। बोनी कपूर इस मौके पर मुंबई मिरर से बात कर रहे थे।

boney kapoor, shabana azmi, बोनी कपूर, शबाना आजमी

बोनी कपूर ने कहा कि.. जावेद साहब, बाबा (शबाना आजमी के भाई) और तन्वी (शबाना आजमी की ननद) ठीक नहीं हैं। ऐसे मौके पर किसी को भी आईसीयू में जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

शबाना आजमी सही है, वो आसानी से बात कर पा रही हैं और सबको पहचान पा रही हैं। बता दें कि शबाना आजमी के फैंस उनके अच्छी सेहत के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X