सड़क हादसे के बाद बोनी कपूर के प्रति बदले अर्जुन के तेवर

अर्जुन कपूर जो कि फिल्म तेवर में पहली बार अपने पिता के साथ काम कर रहे हैं का कहना है कि वो भगवान के शुक्रगुजार हैं कि उनके पिता सही सलामत इस हादसे से बच निकले। अर्जुन कपूर अपने पिता के साथ पहली बार काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। तेवर फिल्म के बारे में जब भी उनसे पूछा जाता तो उनका एक ही जवाब होता कि पिता के सात काम करन का ये अनुभव बहुत ही बेहतरीन है। अर्जुन ने ये भी बताया कि इस फिल्म ने अर्जुन और बोनी कपूर को फिर से एक दूसरे के करीब कर दिया है।
दो दिन पहले ही रात को बोनी कपूर की कार जो कि सतारा से वापस मुंबई को लौट रही थी जाकर एक ट्रक से टकरा गयी और इस कार एक्सीडेंट में बोनी कपूर की कार के परखचे उड़ गये। लेकिन बोनी कपूर और उनके ड्राइवर को मामूली चोट ही आई। श्रीदेवी जो कि बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और उनकी दो बेटियों की मां हैं ने भी भगवान का लाख लाख धन्यवाद किया कि उनके पति को भगवान ने बचा लिया। उम्मीद है कि बोनी कपूर और अर्जुन कपूर इस हादसे के बाद एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे क्योंकि कहते हैं कि किसी को खो देने का डर आपको उसके करीब ले आता है।
इस हादसे में बोनी कपूर को गंभीर चोटें भी आ सकती थीं लेकिन वो बच गये ऐसे में अर्जुन को भी अपने पिता के प्रति प्यार का एहसास जरुर हो रहा होगा। तो इस एक्सीडेंट के बाद देखते हैं कि बोनी कपूर के प्रति उनके बेटे अर्जुन के तेवर कैसे बदलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











