श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद उनके ट्विटर से आखिरी ट्वीट, पढ़कर रो देंगे आप
Recommended Video

श्रीदेवी आखिरकार कल पंचतत्व में विलीन हो गई और इस दौरान हर किसी को आंखों में नमी आई। उन्हें अंतिम विदाई देने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से शायद एक आखिरी बार ट्वीट किया।
उन्होंने जो लिखा वो पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। पढ़िए बोनी कपूर का खत -

एक दोस्त को, एक पत्नी को और अपनी बेटियों की मां को खोना इतना बड़ा दुख है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं। मैं अपने दोस्तों, परिवार, साथियाों, शुभचिंतकों और श्रीदेवी के लाखों फैन्स का शुक्रगुज़ार हूं कि वो हमारे साथ एकदम मज़बूती के साथ खड़े रहे।
मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास अर्जुन और अंशुला का प्यार और सहयोग जो इस दुख की घड़ी में मेरे, खुशी और जान्हवी के लिए अपने मज़बूत कंधों के साथ खड़े थे। हम एक परिवार की तरह इस दुख को झेलने की कोशिश कर रहे हैं।
दुनिया के लिए वो चांदनी थी, एक शानदार एक्टर, उनकी श्रीदेवी, लेकिन मेरे लिए मेरा प्यार, मेरी दोस्त, मेरे बच्चों की मां, मेरी साथी। मेरे बच्चों के लिए वो सब कुछ थी, उनकी ज़िंदगी। वो हमारा केंद्र थी। उसी के चारों ओर हमारी ज़िंदगी घूमती रहती थी।
आज जब मैं अपनी प्यारी पत्नी और जान्हवी - खुशी की मम्मी को आखिरी बार विदा करता हूं, मैं आप सबसे प्रार्थना करता हूं कि हमारी निजता का सम्मान करें। हमें अकेले में अपना दुख बांटने दें। हमें अकेले में शोक मनाने दें। हमें इसकी बहुत ज़रूरत है।
अगर आपको श्रीदेवी के बारे में बात करनी है तो अच्छी बातें करिए। वो ऐसी एक्टर है जिसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। उसे उसका प्यार और सम्मान दें जिसकी वो हकदार है। एक एक्टर की ज़िंदगी पर परदा ज़रूर गिर जाता है लेकिन उसका काम हमेशा चमकता है।
इस वक्त मेरी केवल चिंता है मेरी बेटियों की सुरक्षा करना और श्री के बिना आगे ज़िदगी बिताने का रास्ता ढूंढना। वो हमारी ज़िंदगी थी, हमारी मज़बूती थी और हमारी हर मुस्कान की वजह थी। हम उसे बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं।
हमेशा सुकून में रहना। हमारी ज़िंदगी तुम्हारे बिना कभी वैसी नहीं रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications

