PICS: श्रीदेवी की बेटियों - जान्हवी और खुशी ने किया उनका अस्थि विसर्जन, आखिरी अलविदा

श्रीदेवी को आखिरी विदाई भी दे दी गई है। आज रामेश्वरम में उनके पति, बोनी कपूर और बेटियां - जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, उनकी अस्थियों का विसर्जन करने पहुंचे।

गौरतलब है कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को, दुबई के एक होटल में बाथटब में डूब कर निधन हो गया। उनकी मौत की अचानक खबर हर किसी के लिए सदमे से कम नहीं थी।

boney-kapoor-jahnvi-khushi-immerse-sridevi-s-ashes-rameshwaram

बोनी कपूर के पास तुरंत संजय कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे। श्रीदेवी, यूएई में अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए गई थीं। मोहित की पत्नी अंतरा मोतीवाला, अनिल अंबानी की भांजी हैं। अंबानी ने तुरंत श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए अपना प्राइवेट जेट भेजा ।

आदित्य चोपड़ा की कंपनी, यशराज फिल्म्स उनके अंतिम दर्शन की तैयारी में जुट गई और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स सिक्योरिटी से लेकर उनके घर के सारे इंतज़ाम देख रही थी।

मनीष मल्होत्रा ने सेलिब्रेशन ग्राउंड को बिल्कुल उसी तरह सजाना शुरू किया जैसा कि श्रीदेवी चाहती थीं। इस दुख की घड़ी में पूरा बॉलीवुड एक मज़बूत कड़ी की तरह खड़ा दिखाई दिया।

उनका पार्थिव शरीर, भारत लाने में 72 घंटे लगे लेकिन बॉलीवुड के हर सदस्य ने ध्यान रखा कि बेटियों को अकेला ना छोड़ा जाए। वहीं पूरा कपूर परिवार एकजुट होकर, इस दुख की घड़ी से उबरने की कोशिश कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X