PICS: हरिद्वार में श्रीदेवी की अस्थियां बहाते हुए फफक पड़े बोनी कपूर, अनिल कपूर ने संभाला
Recommended Video

आज हरिद्वार में श्रीदेवी की अस्थियां, बोनी कपूर ने गंगा में बहा दीं। इस दौरान वो बहुत भावुक हो गए और फफक पड़े। पूजा के दौरान भी बोनी कपूर को संभालना मुश्किल हो गया था।
उन्हें संबल देने के लिए उनके साथ थे भाई अनिल कपूर, दोस्त अमर सिंह और श्रीदेवी के बहुत खास दोस्त मनीष मल्होत्रा। मनीष भी इस दौरान काफी भावुक दिखे।

उन्हें अंतिम विदाई देने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से शायद एक आखिरी बार ट्वीट किया था। उन्होंने जो लिखा वो पढ़कर किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी। बोनी कपूर ने लिखा -
एक दोस्त को, एक पत्नी को और अपनी बेटियों की मां को खोना इतना बड़ा दुख है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता हूं। मैं अपने दोस्तों, परिवार, साथियाों, शुभचिंतकों और श्रीदेवी के लाखों फैन्स का शुक्रगुज़ार हूं कि वो हमारे साथ एकदम मज़बूती के साथ खड़े रहे।
मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास अर्जुन और अंशुला का प्यार और सहयोग जो इस दुख की घड़ी में मेरे, खुशी और जान्हवी के लिए अपने मज़बूत कंधों के साथ खड़े थे। हम एक परिवार की तरह इस दुख को झेलने की कोशिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
