अजीत कुमार स्टारर Thunivu को लेकर उत्साहित हैं निर्माता बोनी कपूर, कहा- रिस्पॉन्स बहुत बढ़िया है

Boney Kapoor on Thunivu: 2023 की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म थुनिवु को लेकर दर्शकों के बीच पॉजिटिव प्रतिक्रिया रही है। तमिलनाडु के 130/140 से अधिक सिनेमाघरों में विशेष शो सहित, सभी सिनेमाघरों में टिकट पहले ही दिन बिक गए थे। सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म को लेकर चर्चा जारी है। अब निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म को मिल रहे रिस्पॉस पर खुशी जताई है।
बोनी कपूर ने कहा, "रिलीज़ का पहला दिन है और दर्शकों ने सिनेमा हॉल में भीड़ लगा दी है। प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक है। अजीत के साथ काम करना हमेशा अद्भुत होता है और यह हमारी साथ में तीसरी परियोजना है। मुझे यह देखकर खुशी हुई कि दर्शकों को कांसेप्ट, वीएफएक्स, स्टोरीलाइन सब कुछ पसंद आया है।"
दर्शकों ने फिल्म के बड़े-बड़े पोस्टर भी बनाए और फिल्म की रिलीज पर खूब जश्न मनाया है। यह निश्चित रूप से 2023 में एक तमिल फिल्म के लिए सबसे आशाजनक ओपनिंग में से एक है। फिल्म ने पहले दिन 23 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग दी है।
बोनी कपूर के नाम कई हिट फिल्में रही हैं, जैसे कि.. हम पांच, वो 7 दिन, मिस्टर इंडिया, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, नो एंट्री, वांटेड समेत पवन कल्याण के साथ तेलुगु कोर्टरूम ड्रामा वकील साब और अजीत कुमार के साथ तमिल में निर्कोंडा पारवई। तमिल में अजीत के साथ उनकी दूसरी फिल्म 'वलीमाई' भारत भर के दर्शकों द्वारा बहुप्रतीक्षित फिल्म थी।
अब दर्शकों को उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है। महामारी के दौरान, बोनी कपूर एकमात्र निर्माता थे जिन्होंने बैक टू बैक 8 फिल्में तैयार कीं।


Click it and Unblock the Notifications












