..................... बोनी कपूर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज? "25-30 दिन के काम पे पूरे पैसे चाहिए, पिक्चर कहां अच्छी बनेगी!" | Boney Kapoor indirect dig at Akshay Kumar for wrapping films in 25-30 days, says- 25-30 din ke kaam pe paise poore chahiye - Hindi Filmibeat

बोनी कपूर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज? "25-30 दिन के काम पे पूरे पैसे चाहिए, पिक्चर कहां अच्छी बनेगी!"

boney-kapoor-indirect-dig-at-akshay-kumar-for-wrapping-films-in-25-30

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में हैं, जो काफी कम समय में फिल्म की शूटिंग खत्म कर लेते हैं। जहां कुछ स्टार्स साल में या दो साल में एक फिल्म लाते हैं, अक्षय की एक साल में चार फिल्में आ जाती हैं। इस बात को लेकर कई बार अक्षय पर जोक्स भी बने हैं, लेकिन अभिनेता ने साफ कहा है कि वो एक discipline के साथ काम करते हैं इसीलिए जल्दी खत्म कर पाते हैं।

बहरहाल, द कपिल शर्मा शो के हालिया एपिसोड में निर्माता बोनी कपूर अपनी बेटी जान्हवी कपूर के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान, बोनी कपूर भी बातों बातों में अक्षय कुमार पर तंज कसते नजर आए और उन अभिनेताओं के बारे में बात की जो 25-30 दिनों में फिल्म खत्म कर लेते हैं।

उन्होंने कहा, "कई ऐसे एक्टर्स हैं जो ऐसी फिल्में करते हैं जहां उन्हें 25-30 दिन के काम पे पैसे पूरे चाहिए। यहां नीयत शुरु से ही गलत है। मैं एक्टर्स के नाम नहीं लेना चाहूंगा लेकिन कुछ एक्टर्स हैं जो नापतोल के काम करते हैं। वो बोलते हैं- कितने दिन का काम है? उनका सेटअप होता है.. जैसे उनके आते ही हीरोइन तैयार होनी चाहिए, डायरेक्टर तैयार होना चाहिए.. ऐसे में पिक्चर कहां अच्छी बनेगी।"

बोनी कपूर ने आगे कहा कि अगर अभिनेता, निर्देशक या निर्माता ईमानदार नहीं हैं, तो फिल्म दर्शकों के बीच काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "आपकी पहली सोच ही बेईमान है। जब तक ईमानदारी नहीं आएगी ना, चाहे वो एक्टर्स हो, डायरेक्टर हो, ये चाहे वो प्रोड्यूसर्स हो, पिक्चर अच्छी नहीं चलेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X