मुंबई लौटते समय ट्रक से जा टकराई बोनी कपूर की कार
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कार आज शाम सतारा से मुंबई वापस लौटते समय जबरदस्ट हादसे का शिकार हो गयी। गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से टूट फूट गया जबकि बोनी कपूर और कार में सवार उनके बेटे को कुछ नहीं हुआ। सभी सलामत हैं। खबर के अनुसार बोनी कपूर अपने ड्राइवर और ब्वॉय के साथ सतारा से वापस मुंबई लौट रहे थे कि अचानक ही उनकी कार एक ट्रक से जा टकरायी। हादसा तो बहुत भयानक और जानेलवा था लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
बोनी कपूर के मैनेजर श्याम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिस्टर कपूर की कार हादसे का शिकार हुई और बोनी कपूर जी को मामूली चोट भी आई है लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। बोनी कपूर के साथ उनका ड्राइवर और उनका ब्वॉय भी मौजूद था। इस हादसे में कार बुरी तरह से टूट गयी है। गाड़ी का आगे का हिस्सा स्पीड में जाकर ट्रक से टकरा गया जिससे पूरी गाड़ी टूट फूट गयी। ये भगवान का करिश्मा ही कहा जाएगा कि इतने भयंकर एक्सीडेंट के बावजूद कार में बैठे लोग सही सलामत हैं।
मीडिया ने इस खबर के बाद बोनी कपूर को कॉंटेक्ट करने की कोशिश की और बोनी कपूर ने कहा एक्सीडेंट भयानक हुआ था लेकिन टाइम पर गाड़ी के आगे के एयर बैग्स खुल गये तो सब ठीक है। गाड़ी की आगे की सीट पर बोनी कपूर और उनका ड्राइवर बैठे थे पीछे की सीट पर उनका ब्वॉय था।


Click it and Unblock the Notifications
