..................... Sridevi की आखिरी तस्वीर पोस्ट कर इमोशनल हुए Boney Kapoor Boney Kapoor gets emotional after posting the last picture with Sridevi - Hindi Filmibeat

Sridevi की आखिरी तस्वीर पोस्ट कर इमोशनल हुए Boney Kapoor, लोग बोले- लीजेंड कभी भी..

sridevi, boney kapoor

अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से उनका पूरा परिवार और फैंस काफी बुरी तरह से स्तब्ध हो गए थे। किसी को ये समझ नहीं आ रहा था कि ये सब कैसे हो गया। आज श्रीदेवी के निधन को 5 साल पूरे हो रहे हैं। जी हां, उनका निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। इस वक्त फिल्ममेकर और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उनको याद करते हुए एक तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर के सामने आते ही श्रीदेवी के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

दरअसल ये श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर की आखिरी तस्वीर और इसमें वो हंसते मुस्कुराते नजर आर रहीं हैं। पुरानी तस्वीर में श्रीदेवी हरे और सुनहरे रंग के एथनिक पहनावे में श्रीदेवी खूबसूरत दिख रही हैं, जबकि खुशी कपूर पेस्टल पीच लहंगे में नजर आ रही हैं। तस्वीर में श्रीदेवी के बगल में बोनी कपूर नजर आ रहे हैं।

इसे नीचे देखें। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बोनी कपूर ने लिखा है, "आखिरी तस्वीर ..." इसके बाद लगातार तस्वीर वायरल हो रही है और लोग इसपर कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

''महापुरूष कभी नहीं मरते श्रीदेवी अब तक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री थीं।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''मेरे विचार और प्रार्थना भेज रहा हूँ सर।'' जबकि एक ने लिखा, ''ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

' एक यूजर ने लिखा, ''भारतीय सिनेमा की बहुमुखी अभिनेत्री।'' इस तरह के कई पोस्ट लगातार सामने आए हैं लेकिन बोनी कपूर ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है। इसके पहले जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी श्रीदेवी के लिए पोस्ट कर चुकी हैँ। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने डेब्यू किया था।

Read more about: sridevi boney kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X