Boney Kapoor ने जान्हवी के बॉयफ्रेंड को लेकर बोली इतनी बड़ी बात, कहा- 'वो कभी भी मेरी बेटी का...'

Boney Kapoor

Boney Kapoor On Janhvi Kapoor Boyfriend: बोनी कपूर जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैदान' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वो पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में खुलास किया था कि उनके भाई अनिल कपूर उनसे नाराज हैं और अब बोनी ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जान्हवी और शिखर ने हाई स्कूल में एक-दूसरे को डेट किया, फिर जब वह एक्टिंग सीखने के लिए लॉस एंजेलिस चली गईं तो रिश्ता टूट गया और 2023 में उनका रिश्ता फिर से शुरू हो गया। दोनों ने ना तो अपने रिश्ते की पुष्टि की है और न ही इनकार किया है, लेकिन कई बार एक साथ देखा गया है।

जान्हवी कपूर ने 'कॉफी विद करण' में भी कहा था कि शिखर ने हमेशा उनका ध्यान रखा है और वो हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। जब वो उनके साथ रिलेशनशिप में भी नहीं थी, तब भी शिखर को लगता था कि वो उनके पास ही लौटकर आएंगी। अब बोनी ने भी इस रिश्ते पर अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें यकीन है कि शिखर कभी जान्हवी का एक्स-बॉयफ्रेंड नहीं रह सकता और उनकी जिंदगी में वापस लौट आएगा।

बोनी ने कन्फर्म किया रिश्ता

जूम से बात करते हुए, बोनी कपूर ने कहा, "मैं उससे (शिखर) प्यार करता हूं और असल में, कुछ साल पहले जान्हवी उससे नहीं मिल रही थी लेकिन मैं उससे बात करता था। मुझे यकीन था कि वह कभी भी मेरी बेटी जान्हवी का एक्स नहीं हो सकता। वह आसपास रहेगा। जब कोई भी इंसान आपके लिए बिना किसी चीज की परवाह किए हमेशा मौजूद रहता है, फिर वो चाहे मेरे लिए हो, जान्हवी के लिए हो या अर्जुन के लिए, वो सबके लिए बेस्ट ही है। इसलिए हम सम सभी लकी हैं कि शिखर जैसा इंसान हमारी जिंदगी में है।

क्या है मैदान की कहानी

बोनी कपूर जल्द ही अपनी फिल्म 'मैदान' के साथ सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाले हैं। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो 1952 से 1962 तक भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम इतिहास की एक झलक दिखाएगी। फिल्म में अजय देवगन ने दिवंगत भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाया है।

अमित शर्मा द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 10 अप्रैल को ईद के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर अली अब्बास जफर की एक्शन-थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां के साथ टकराएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X