कुछ दिन पहले छोटी बेटी के रिश्ते पर लगाई मुहर, अब बड़ी बेटी भी हाथ से फिसली, बॉयफ्रेंड को बाहों में भरकर...

Anshula Kapoor Boyfriend: मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी छोटी बेटी जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी और उनके बॉयफ्रेंड को लेकर अपने विचार रखे और यह भी कहा कि जाह्नवी ज्यादा दिन तक तक खुद को शिखर से दूर नहीं रख पाएंगी।
अभी कुछ ही दिन बीते हैं कि बोनी कपूर की एक और बेटी ने बॉयफ्रेंड संग फोटोज शेयर कर दी हैं। बोनी की सबसे बड़ी बेटी अंशुला कपूर जो कि अर्जुन कपूर की सगी और जाह्नवी-खुशी की सौतली बहन हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ प्राइवेट फोटोज शेयर की हैं और इन फोटोज में वो अपने बॉयफ्रेंड संग नजर आ रही हैं।
अंशुला कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वो अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की फोटोज अब खूब वायरल हो रही हैं। अंशुला कपूर के बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर कुछ फोटोज में बेहद हैंडसम लग रहे थे। रोहन ठक्कर को अंशुला कपूर के फैंस क्यूट जीजू बता रहे हैं।
हालांकि, अंशुला कपूर के बॉयफ्रेंड और उनके बीच के ऐज गैप को लेकर ट्रोल्स तंज कसते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए रोहन ठक्कर को बोनी कपूर का छोटा भाई बता डाला। अंशुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप के बारे में काफी ज्यादा खुलकर बात करती आई हैं। उन्होंने साल 2022 से डेट करना शुरू कर दिया था। यहां तक की इस बात की खबर उनके पूरे परिवार को है। अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन के साथ में गोवा छुट्टियां मनाने भी गई थी और वहां की तस्वीर भी शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications











