Too Hot To Handle! BF संग पूल में कोजी हुई कपूर खानदान की लाडली, वीडियो देख आनन फानन में करनी पड़ेगी शादी

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Romantic Video: फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अक्तूबर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की है। अब अंशुला अपने मंगेतर के साथ खुलकर लाइफ जी रही हैं और जमकर वेकेशन मना रही हैं। अंशालु कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है जो कि हद से ज्यादा बोल्ड है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अब बोनी कपूर के जल्द से जल्द अपनी बेटी के हाथ पीले कर देने चाहिए।
इस वीडियो में अंशुला एक बार फिर से बॉयफ्रेंड रोहन की बाहों में मदहोश पूरी तरह से रोमांस में डूबी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, अंशुला ने ये वीडियो रोहन के जन्मदिन के खास मौके पर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने रोहन के लिए दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। अंशुला ने लिखा, 'आप मेरे सेफ प्लेस हो, मेरे सबसे बड़े चियरलीडर, मेरे खाने के पार्टनर, मेरी जिंदगी... वो जो मुझे ऐसे प्यार करता है जिसने मेरी दुनिया बदल दी।' अंशुला ने आगे बताया कि रोहन उनकी खुशियों को अपनी खुशी की तरह मनाते हैं और मुश्किल वक्त में हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।
वीडियो में अंशुला और रोहन पूल में साथ वक्त बिताते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने पिछले साल क्रिसमस भी साथ सेलिब्रेट किया था, जिसके खास पलों की झलक भी फैंस को इस पोस्ट में देखने को मिलती है। अंशुला की पोस्ट पर संजय कपूर और महीप कपूर सहित कई सेलेब्स ने प्यार भरे रिएक्शन दिए हैं।
आपको बता दें कि अक्सर लोग अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के बारे में तो जानते हैं, क्योंकि वो लाइमलाइट में रही हैं, लेकिन उनके होने वाले हमसफर रोहन ठक्कर के बारे में कम ही जानकारी उपलब्ध है। आइए हम आपको जाह्नवी और खुशी के होने वाले जीजा जी रोहन ठक्कर के बारे में कुछ और बातें बताते हैं और उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई।
कपूर खानदान के इस नए सदस्य, रोहन ठक्कर, एक बेहद पढ़े-लिखे और प्रतिभावान व्यक्ति हैं। उन्होंने कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी से फिल्म और क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है, जो कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए एक प्रतिष्ठित डिग्री मानी जाती है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, रोहन ने एक स्क्रिप्ट राइटर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनकी सबसे नोटेबल वर्क में साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म 'द नोबेलिस्ट' का स्क्रीनप्ले शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











