..................... बोनी कपूर ने किया कंफर्म- खुशी कपूर जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू | Boney Kapoor confirms Khushi Kapoor to make acting debut soon - Hindi Filmibeat

जाह्ववी के बाद, अब खुशी कपूर करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, जल्द होगी बड़ी घोषणा- कंफर्म

स्टारकिड्स को लेकर हमेशा ही लोगों में एक उत्सुकता होगी है। भले ही नेपोटिज्म को लेकर कितनी ही बातें की जाएं, लेकिन स्टारकिड्स के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लोगों में इंतजार होता है। बता दें, जाह्नवी कपूर के बाद अब बोनी कपूर- श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस बारे में बोनी कपूर ने भी बात की है।

निर्माता ने कंफर्म किया कि बहुत जल्द खुशी कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। उन्होंने कहा, आप जल्द ही कोई अनाउंसमेंट सुन सकते हैं। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह उन्हें ल़ॉन्च नहीं कर रहे।

Recommended Video

Jahnvi Sister Khushi Kapoor and Bonney Kapoor Spotted at Airport | FilmiBeat

Khushi Kapoor

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि इन्हें कोई और ल़ॉन्च करे, वर्ना पक्षपात वाला रवैया आ जाता है। ना ही बतौर फिल्ममेकर और ना ही एक एक्टर के लिए यह अच्छा है। अनिल एक बेहद सफल एक्टर थे तो इससे उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, लेकिन मुझे लगता है जब संजय ने फिल्मों में एंट्री की तो मैं उसे लेकर दयालु हो गया था।"

बता दें, संजय कपूर को बोनी ने साल 1995 में 'प्रेम' से किया था, जिसमें वह तब्बू के ऑपोजिट नजर आए थे। बहरहाल, बोनी के बेटे अर्जुन कपूर ने यशराज फिल्म्स और बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी.. और खुशी कपूर से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं।

बोनी ने कहा कि वह चाहते हैं खुशी भी अपनी राह खुल तलाशे और उसके साथ न्याय करे। बता दें, खुशी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और अक्सर अपनी और फैमिली की तस्वीरें शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X