बोनी कपूर ने Gigi Hadid के पीछे से की ऐसी हरकत, भड़के लोग बोले- इसने उर्वशी के साथ भी ऐसा ही किया था

Boney Kapoor Gigi Hadid

Recommended Video

Varun Dhawan के बाद Boney Kapoor हुए जमकर Troll; Gigi Hadid की कमर पकड़ने पर Trolls ने लगाई क्लास

Boney Kapoor Gigi Hadid Viral Photo: देश भर में इन दिनों 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' की ग्रैंड ओपनिंग के चर्चे हैं। इस ओपनिंग में देश विदेश के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच फिल्म मेकर बोनी कपूर की की इंटरनेशनल सुपरमॉडल Gigi Hadid के साथ एक तस्वीर सामने आई जिसके कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

बोनी कपूर ने Gigi Hadid के साथ इस इवेंट से अपनी तस्वीर शेयर की जिसे लेकर वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। तस्वीर में बोनी कपूर Gigi Hadid की कमर पर हाथ रखे उनके साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसे अंदाज को लेकर नेटिजंस का गुस्सा उनपर फूट पड़ा है।

बता दें कि बोनी कपूर और जीजी हदीद की फोटो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, 'पतली कमरिया तोरी हाय हाय हाय।' बस फिर क्या था कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ सी आ गई। वहीं, एक दूसरा यूजर लिखता है, 'पहले वरुण धवन और अब बोनी कपूर, जीजी हदीद सोच रही होंगी। मुझे घर जाना है।' एक यूजर ने गैंग्स ऑफ वासेपुर का यह मीम शेयर कर बोनी का मजाक उड़ाया। एक ने लिखा, 'बहुत कम उम्मीद है अब वो दोबारा इंडिया आए।'

इतना ही नहीं कुछ लोगों को तो बोनी कपूर से जुड़ा उर्वशी रौतेला वाला वाकया भी याद आ गया है। कुछ समय पहले बोनी कपूर ने एक इवेंट में उर्वशी रौतेला से मिलते हुए उनके बैक पर हाथ मारा था जिसके कारण उन्हें भयानक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट किया इसने उर्वशी रौतेला के साथ भी ऐसा ही किया था।

बता दें कि बोनी कपूर से पहले जीजी हदीद को लेकर वरुण धवन ट्रोलर्स के निशाने पर आए थे। दरअसल, वरुण ने स्टेज पर जीजी हदीद को गोद में उठा लिया था और फिर उनके गाल पर किस किया। इसी के बाद ही वह यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। बाद में वरुण को इस पर सफाई देनी पड़ी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X