क्या शादी से पहले प्रग्नेंट थीं श्रीदेवी? सालों बाद बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी के जन्म को लेकर तोड़ी चुप्पी!

boney-kapoor-breaks-silence-on-sridevi-getting-pregnant-with-jahnvi-kapoor-before-marriage

Boney Kapoor On Secret Marriage With Sridevi: अभिनेत्री श्रीदेवी की फरवरी 2018 में एक दुखद दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब, सालों बाद, उनके पति बोनी कपूर ने उनकी मौत और उनके रिश्ते के बारे में खुलकर बातें की हैं और कई बड़े खुलासे किये हैं। अपने इस इंटरव्यू को लेकर बोनी कपूर आजकल काफी चर्चा में हैं।

निर्माता- निर्देशक बोनी कपूर ने बताया कि उन्होंने 1996 में श्रीदेवी से गुपचुप शादी की थी, लेकिन बाद में 1997 जनवरी में सार्वजनिक रूप से दोबारा शादी की क्योंकि श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी दिखने लगी थी। बोनी ने बताया कि जान्हवी शादी से पहले नहीं पैदा हुई थी।

पहली पत्नी के साथ हमेशा वफादारी निभाई

द न्यू इंडियन को दिए इंटरव्यू में बोनी ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना को कभी धोखा नहीं दिया था। वो उनके प्रति वफादार रहे थे। बोनी कपूर ने मोना से 1983 में शादी की थी, लेकिन 1996 में उनका तलाक हो गया था। उन्होंने कहा कि जब उनके मन में श्रीदेवी के लिए फीलिंग्स आनी शुरु हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी को भी बताया था।

1996 में शिरडी में की थी गुपचुप शादी

श्रीदेवी के साथ अपनी शादी पर बात करते हुए बोनी ने कहा, "श्री से मेरी शादी 2 जून 1996 को शिरडी में हुई थी। तभी हमने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। उस दिन हम वहीं थे, हमने वहीं रात बिताई। और जनवरी 1997 में, जब उसकी प्रेग्नेंसी सामने आई, तो हमारे पास पब्लिकली शादी करने के अलावा और कोई चारा नहीं था। हमने पब्लिकली जनवरी 1997 में शादी की। लेकिन अभी भी कुछ लेखक हैं, जो लिखते हैं कि श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं और जान्हवी का जन्म शादी से पहले हुआ.. जो कि गलत है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X