..................... एस एस राजामौली के RRR Vs मैदान क्लैश पर भड़के बोनी कपूर | Boney Kapoor blasts SS Rajamouli for clashing RRR with Maidaan despite Ajay Devgn's warning - Hindi Filmibeat

एस एस राजामौली ने बहुत गलत किया है - RRR vs मैदान क्लैश से नाराज़ बोनी कपूर

बॉलीवुड में अब धीरे धीरे, फिल्मों की थियेेटर रिलीज़ के एलान होना शुरू हो चुके हैं और इसलिए लोग तब चौंक गए जब एस एस राजामौैली ने RRR की रिलीज़ डेट का एलान किया। फिल्म दशहरा 2021 पर रिलीज़ हो रही है। लेकिन इसी दिन, मैदान की भी रिलीज़ डेट अनाउंस की गई थी। और दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन हैं।

boney-kapoor-blasts-ss-rajamouli-for-clashing-rrr-with-maidaan-despite-ajay-devgn-s-warning

अब मैदान के प्रोड्यूसर बोनी कपूर का कहना है कि वो एस एस राजामौली के इस कदम से बेहद आहत हैं। ये बहुत ही गलत और अनैतिक हैं। सूत्रों की मानें तो जब अजय देवगन को पता चला कि राजामौली अपनी फिल्म दशहरा पर रिलीज़ करना चाहते हैं, उन्होंने राजामौली को बोनी कपूर से बात करने की सलाह दी थी।

लेकिन राजामौली ने किसी से भी बात करना ज़रूरी नहीं समझा और अपनी फिल्म की रिलीज़ का एलान कर दिया। इस समय कोरोना के बाद फिल्मों का क्लैश करना एक बेवकूफी भरा निर्णय है। खासतौर से तब, जब इतने शुक्रवार पहले ही खाली पड़े हैं।

बोनी कपूर का भी कहना है कि कोरोना के बाद अब जब थियेटर खुले हैं तो हमें बतौर इंडस्ट्री एक जुट होकर सारे नुकसानों की भरपाई करनी चाहिए और एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। लेकिन ऐसे समय में राजामौली आगे बढ़कर ऐसी हरकत कर रहा है।

अजय देवगन की मैदान Vs RRR

अजय देवगन की मैदान Vs RRR

मैदान एक बायोपिक है में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तेवर फेम अमित रविंदरनाथ शर्मा और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टूडियो और बोनी कपूर।

सालों बाद आए साथ

सालों बाद आए साथ

अजय देवगन और बोनी कपूर इस फिल्म के साथ 16 साल बाद साथ आ रहे हैं। गौरतलब है कि सैयद अब्दुल रहीम, भारत के सबसे बड़े फुटबॉल कोच थे जिन्होंने 1951 से 1962 तक राज किया।

अलग है फिल्म

अलग है फिल्म

फिल्म एक कोच और उसकी टीम के रिश्तों और आपसी समझ और सूझ बूझ की कहानी होगी और गुरू शिष्य रिलेशनशिप पर फोकस करेगी।

कई बार बदली डेट्स

कई बार बदली डेट्स

हालांकि, फिल्म 2020 के दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर कोरोना के बाद इसे पोस्टपोन कर दिया गया। काफी पहले ही फिल्म की रिलीज़ के लिए दशहरा की डेट्स लॉक कर दी गई थी।

तान्हाजी के साथ ज़िम्मेदारी

तान्हाजी के साथ ज़िम्मेदारी

2020 में अजय देवगन तान्हाजी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। तान्हाजी, अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी। ऐसे में उनकी अगली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें की जा रही थीं। लेकिन अब RRR से क्लैश के बाद देखना है कि अजय देवगन कैसे इस परेशानी का समाधान करते हैं।

बेहद बड़ी फिल्म

बेहद बड़ी फिल्म

बात करें RRR की तो करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से बन रही ये फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी। फिल्म को ओवरसीज में भी काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। बता दें, राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली ने ओवरसीज में 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी।

कैमियो में अजय देवगन

कैमियो में अजय देवगन

अजय देवगन के किरदार के बारे में अभी तक खुलकर बात नहीं हो रही है लेकिन फिल्म में उनका बेहद तगड़ा कैमियो है। पहले खबरें थीं कि फिल्म में अजय देगवन राम चरण तेजा के पिता की भूमिका में दिखाई देंगे लेकिन फिर खबरें आईं कि वो फिल्म में एक स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में हैं।

अजय देवगन की तारीफें

अजय देवगन की तारीफें

अजय के साथ काम करने की बात पर एस एस राजामौली ने कहा, "अजय देवगन का किरदार फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुझे 'आर.आर.आर' के एक ऐसे एक्टर की जरूरत थी, जिसके चेहरा और हर शब्द में ईमानदारी और निष्ठा झलकती हो। जिस पर पूरे देश को विश्वास हो कि वह क्या कहता है या क्या करता है।"

बदली है रिलीज़ डेट

बदली है रिलीज़ डेट

हालांकि RRR की टीम ने भी पहले अपनी रिलीज़ डेट का एलान किया था और फिल्म 8 जनवरी 2021 को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन कोरोना ने इस रिलीज़ को पोस्टपोन कर दिया क्योंकि फिल्म का काफी काम बचा हुआ था।

निकालना होगा समाधान

निकालना होगा समाधान

अब देखना है कि RRR और मैदान के इस क्लैश का कोई समाधान निकलता है या फिर एस एस राजामौली अपनी ज़िद पर अड़े रहेंगे और उनकी ज़िद के कारण, दो फिल्में अपना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गंवा देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X