श्रीदेवी की मृत्यु पर डीजीपी ने उठाया बड़ा सवाल, भड़क गए बोनी कपूर- दिया ये जवाब
एक्ट्रेस श्रीदेवी की बाथटब में डूब कर हुई आकस्मिक मृत्यु को हादसा करार दिया गया था। लेकिन हाल ही में एक कॉलम में डीजीपी ऋषिराज सिंह ने यह लिखकर सनसनी मचा दी है कि श्रीदेवी की मौत एक्सीडेंटल मृत्यु का मामला नहीं बल्कि मर्डर का मामला बनता है। इस मामले पर बोनी कपूर भी काफी भड़क गए हैं और उन्होंने कहा, मैं ऐसी बकवास बातों पर कोई भी जवाब नहीं देना चाहता हूं।
डीजीपी ऋषिराज सिंह ने अपने कॉलम में लिखा था कि उनका मित्र जो कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट है ने श्रीदेवी की मौत के मामले में कई तथ्य की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि अगर श्रीदेवी नशे में थी तब भी वह डूब नहीं सकती। एक फीट के बाथ टब में कोई कैसे डूब सकता है?

इस पर बोनी कपूर ने कहा- 'मैं ऐसी बकवास बातों पर कोई भी जवाब नहीं देना चाहता हूं। वैसे भी ऐसी बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया जाना चाहिए। इस तरह की बातें आती रहेंगी। आप इन्हें रोक नहीं सकते हैं। यह सब मात्र काल्पनिक बातें हैं।
गौरतलब है कि 24 फरवरी 2018 के दिन, श्रीदेवी की मौत, दुबई के एक होटल में बाथटब से डूबने से हो गई थी। श्रीदेवी, दुबई में अपने भतीजे की शादी में गई थीं। शादी के बाद वो दुबई में शॉपिंग करने के लिए रूक गईं। और बाकी परिवार वापस लौट आया। जिस दिन, उनकी मौत हुई, बोनी कपूर उसी दिन उन्हें सरप्राइज़ देने पहुंचे थे। वहीं जान्हवी कपूर दुबई की शादी में शामिल ना होकर, अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। श्रीदेवी की अचानक मृत्यु से बॉलीवुड परिवार भी गमगीन था।


Click it and Unblock the Notifications