बोनी कपूर के घर पहुंचा कोरोना, 23 साल का नौकर Corona पॉजिटिव, जाह्नवी कपूर घबराईं
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लोखंडवाला स्थित ग्रीन एकर्स वाले घर में एक काम करने वाले का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस मामले की जानकारी बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर दोनों ने ही दी है। कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और अकेले मुंबई में ही काफी है। ऐसे में तमाम सेलिब्रेटी ज्यादा सेफ्टी बरत रहे हैं और फैंस को भी सलाह दे रहे हैं।
जाह्नवी कपूर की ओर से जारी ऑफिशियल जानकारी में बताया गया है कि चरण साहू नाम के 23 वर्षीय शख्स को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस शख्स की तबीयत शनिवार शाम से ठीक नहीं लग रही थी जिसके बाद कपूर परिवार ने उन्हें टेस्ट के लिए भेजा और उन्हें आइसोलेशन में रखा। जैसे ही ये मामला सामने आया तो उनके परिवार ने सोसायटी प्रशासन और बीएमसी को इस बारे में जानकारी शेयर कर दी। फिलहाल वह क्वारंटाइन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications